containment zones in Dehradoon

देहरादून जिले में 4 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित

611 0
देहरादून। देहरादून जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद 4 कंटेनमेंट जोन (Containment Zones) बनाए गए हैं। तीन देहरादून और एक इलाका ऋषिकेश में कंटेनमेंट जोन (Containment Zones) घोषित किया गया है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद कंटेनमेंट जोन भी बढ़ने लगे हैं। दून नगर निगम ने सरस्वती सोनी मार्ग लक्ष्मण चौक में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत सरस्वती सोनी मार्ग लक्ष्मण चौक को कंटेनमेंट जोन (Containment Zones) घोषित कर दिया है। साथ ही हिदायत भी दी है कि जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आदेश का उल्लंघन करने पर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम देहरादून क्षेत्र में स्थित सरस्वती सोनी लक्ष्मण मार्ग चौक को 30 मार्च से पूरी तरह से कंटेनमेंट जोन बना दिया है। सभी स्थानीय लोगों को अपने घरों में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कंटेनमेंट जोन (Containment Zones)  के सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा उपाय पुलिस विभाग द्वारा किए गए हैं। क्षेत्र की सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, कार्यालय, बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। परिवार के मात्र एक सदस्य को दैनिक आवश्यकता की सामग्री खरीदने के लिए घर के पास स्थापित सरकारी मोबाइल दुकान से सामग्री खरीदने की अनुमति होगी।

जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाद जिले में कुल 4 कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा चुके हैं जिसमें तीन देहरादून और एक ऋषिकेश में कंटेनमेंट जोन (Containment Zones)  बनाया गया है।

Related Post

cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सुद्धोवाला में किया आई.आर.बी- (द्वितीय) के प्रशासनिक भवन का किया लोकार्पण

Posted by - May 13, 2022 0
सुद्धोवाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सुद्धोवाला स्थित आई.आर.बी द्वितीय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण एवं…
CM Dhami

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Posted by - March 8, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज अथवा…
Anand Bardhan

हवाई कनेक्टिविटी विस्तार पर जोर, नए धार्मिक व पर्यटन स्थलों को जोड़ने की तैयारी

Posted by - February 10, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की उत्तराखण्ड…
harish rawat

राजनीतिक अस्थिरता पर हरदा का तंज, कुछ लोग दिल्ली में तो कोई मुंबई में नहा-धोकर तैयार

Posted by - March 6, 2021 0
देहरादून । उत्तराखंड में राजनीतिक अस्थिरता की चर्चाओं की बड़ी वजह शनिवार को अचानक देहरादून पहुंचे बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक…