UP GOVT

….तो UP के शहरों में छात्रों को मिलेगी डॉरमेट्री की सुविधा

769 0
लखनऊ। योगी सरकार (UP Government) ने यूपी के शहरों में डॉरमेट्री की सुविधा को लेकर नीति बना दी है। केंद्र सरकार ने राज्यों को अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉन्प्लेक्स शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में यूपी सरकार ने शहरों में डॉरमेट्री बनाने की नीति बना दी है।

 अगर आप घूमने, परीक्षा देने या किसी अन्य कार्य से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के किसी भी शहर में आ रहे हैं तो अब आपको महंगे होटलों आदि में ठहरना नहीं होगा।आप अपनी जेब के हिसाब से डॉरमेट्री (Dormitory) में भी ठहर सकते हैं। आमतौर पर रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाली ये सुविधा अब शहर के तमाम इलाकों में मिलेगी। योगी सरकार ने इसके लिए तैयारी कर ली है। ये पूरी कवायद केंद्र सरकार के अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉन्प्लेक्स के निर्णय के क्रम में है।

उत्तर प्रदेश में अब दूसरे शहरों से आने वाले पर्यटकों, प्रवासी और छात्रों को बेहद कम किराए पर एक बेड की डॉरमेट्री की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा 10 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की एक बेड के साथ एक अलमारी और एक लॉकर वाली होगी। उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग ने सभी शहरों के लिए इस बारे में एक नीति बना दी है, जिसे वह जल्दी जारी करने जा रहा है।

बेहद कम कीमत पर रुकने की व्यवस्था

दरअसल, इस निर्णय के पीछे की मंशा शहरों में आने वाले छात्रों, पर्यटकों और दूसरे यात्रियों को बेहद कम कीमत में रुकने की व्यवस्था मुहैया कराना है। केंद्र सरकार ने भी इस बारे में राज्यों को अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कॉन्प्लेक्स शुरू करने के निर्देश दिए थे। यूपी सरकार का यह फैसला इसी की एक कड़ी है।

प्राइवेट बिल्डर्स को मिली छूटयूपी सरकार(UP Government) ने यह फैसला कैबिनेट ने पास भी कर लिया है और अब इसके लिए नियम बनाए जा रहे हैं। इसके लिये सरकार प्राइवेट बिल्डर्स के साथ भी काम करेगी। अगर प्राइवेट बिल्डर सस्ते रेंटल हाउसिंग कंपलेक्स बनाएंगे तो सरकार इसके लिए उनको एफएआर में 50% तक छूट देगी।

Related Post

CM Yogi

पिछले 4 वर्षों में उत्तर प्रदेश के निर्यात में 400 गुना की वृद्धि हुई: सीएम योगी

Posted by - June 26, 2023 0
वाराणसी। पूर्वांचल के अन्नदाताओं के लिए सोमवार का दिन बहुत बड़ा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एकीकृत पैक…
ak sharma

एके शर्मा से सिंगापुर के ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्री मिनिस्ट्री के सीनियर डायरेक्टर ने की मुलाकात

Posted by - October 20, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma) से सिंगापुर के ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्री मिनिस्ट्री के…
CM Yogi

सीएम योगी ने निर्माणाधीन विंध्य कॉरीडोर के कार्यों का किया निरीक्षण

Posted by - September 24, 2022 0
लखनऊ/मिर्जापुर। दो दिन पहले यूपी विधानमंडल के दोनों सदनों में मातृशक्ति को नमन करने के बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi) शनिवार…
Ultrasound

गर्भवतियों को फ्री अल्ट्रासाउंड के लिए सबसे अधिक आजमगढ़ में जारी किये गये ई रुपी वाउचर

Posted by - November 17, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेशवासियों को सुगम, सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगातार अहम कदम…