third phaeof corona vaccination

पिछले 24 घंटों में 53 हजार से अधिक नए मरीज, मौतों की संख्या में भारी इजाफा

998 0

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जारी है। कोरोना संक्रमण के दैनिक मरीजों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में महामारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है, इस पर नियंत्रण पाने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगाईं जा रही हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 53 हजार से अधिक कोरोना मरीज (New COVID Cases) मिले हैं और 354 की संक्रमण से जान चली गई है। एक दिन पहले की तुलना कोरोना से मरने वालों संख्या में हुए वृद्धि ने चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह बुधवार को यह जानकारी दी।

  • कोविड से मौतों की संख्या में हुआ इजाफा 
  • दैनिक मामलों में आई मामूली से गिरावट
  • देश में सक्रिय मामले 5,52,566 पहुंचे
  • देश में 6,30,54,353 लोगों का हुआ टीकाकरण
देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों (New COVID Cases) में लगातार बेताहाशा बढ़ोतरी जारी है। सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं और इन्हीं राज्यों में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

कोविड (New COVID Cases) से होने वाली मौतों की संख्या ने बढ़ाई चिंता
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों  (New COVID Cases)के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट के साथ  53,480 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,21,49,335 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 354 लोगों की जान गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,62,468 पहुंच गई है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को कोरोना से 271 लोगों की जान गई थी। एक दिन बाद मौतों की संख्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

तेजी से बढ़े सक्रिय मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 41,280 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,14,34,301 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल देश में सक्रिय मामले बढ़कर 5,52,566 पहुंच गए हैं।
बता दें कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 6,30,54,353 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से पूछे विधानसभा संचालन को लेकर प्रश्न

Posted by - July 23, 2024 0
रायपुर। कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने आज मंगलवार को विधानसभा का भ्रमण कर विधानसभा की कार्यवाही भी देखी। इस…
Reliance company

रिलायंस कंपनी पेट्रोलियम के साथ अब हेल्थ केयर सेक्टर में भी बढ़ा रही कदम

Posted by - August 19, 2020 0
रिलायंस कंपनी भारत की श्रेष्ठ कम्पनियों में से एक है। आज रिलायंस कंपनी ने हर सेक्टर में अपने हाथ मजबूत…

केजरीवाल सरकार ने जरूरत से 4 गुना अधिक ऑक्सीजन की मांग की, SC की ऑडिट पैनल की रिपोर्ट में दावा

Posted by - June 25, 2021 0
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन संकट बड़ी समस्या थी, ऑक्सीजन के लिए लोग भटक रहे थे, अभाव में…
President Draupadi Murmu

अच्छे स्वास्थ्य से बढ़ती है उत्पादकता और रचनात्मकता: राष्ट्रपति

Posted by - October 26, 2024 0
रायपुर। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु (President Murmu) ने आज शन‍िवार शाम अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति…
cm dhami

हमारे पूर्वजों ने हमें विरासत में शुद्ध पर्यावरण दिया है: सीएम धामी

Posted by - July 29, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रकृति को बचाने और पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में…