covid-19

UP: मथुरा में मिला साउथ अफ्रीका का स्ट्रेन

654 0
मथुरा। जनपद मथुरा में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर एक बार फिर सामने आया है। बरसाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला में साउथ अफ्रीका का नया स्ट्रेन (South African Strain of Corona) पाया गया है, जिसके बाद से ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

एक बार फिर दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। वहीं जनपद मथुरा में भी कोरोना के साउथ अफ्रीका के नए स्ट्रेन (South African Strain of Corona) के ने दस्तक दे दी है।

दरअसल, जनपद मथुरा के बरसाना क्षेत्र में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है, जिसकी जब जांच की तो उसमें साउथ अफ्रीका का नया स्ट्रेन (South African Strain of Corona) सामने आया। स्वास्थ्य विभाग ने उस क्षेत्र में सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है और महिला के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला इससे पहले गोवर्धन में परिक्रमा देकर भी आई थी।

मथुरा में मिला साउथ अफ्रीका का स्ट्रेन
जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डॉक्टर भूदेव सिंह ने बताया कि एक महिला है बरसाना क्षेत्र के कमई गांव की है. वह 5 तारीख को पॉजिटिव आई थी। वेटरनरी विश्वविद्यालय की लैब में जब उसका टेस्ट किया गया तो उसमें साउथ अफ्रीका का स्ट्रेन (South African Strain of Corona) पाया गया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्लानिंग की गई है। उस गांव का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे कराने के बाद उस क्षेत्र में जो सिम्टम्स वाले लोग मिलेंगे उनके सैंपल कराए जाएंगे। इस समय जनपद में एक्टिव केस 19 हैं, वहीं अगर कुल मिलाकर संक्रमित मरीजों की बात की जाए तो 7 हजार से अधिक हैं, और जनपद में 114 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 
नहीं थम रहा कोरोना का कहर
जनपद मथुरा में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर एक बार फिर सामने आया है। बरसाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला में साउथ अफ्रीका का नया स्ट्रेन (South African Strain of Corona) पाया गया है, जिसके बाद से ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में जिन लोगों को सिम्टम्स हो रहे हैं उन लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग महिला के संपर्क में आए लोगों की भी जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। 

Related Post

BJP

UP MLC Election: BJP ने जारी की उम्‍मीदवारों की लिस्ट, अपर्णा यादव का नाम गायब

Posted by - June 8, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 9 उम्‍मीदवारों के नाम घोषित…
UP Vidhansabha

जब विपक्ष ने उठाया बेरोजगारी मुद्दा, तो सरकार ने दिया ये जवाब…

Posted by - March 1, 2021 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा (up vidhan sabha) में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया।…
CM Dhami

पर्यटन की योजनाएं रोजगार और स्वरोजगार को ध्यान में रखकर बनाएं: सीएम धामी

Posted by - May 19, 2023 0
देहारादून। प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढावा देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के संसाधन बढ़ाए जाएं। नई पर्यटन नीति का आम…
21 दिन घर में रहो

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ ने राधिका के अभिनय की तारीफ , अभिनेत्री की बोलती बंद

Posted by - March 15, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने राधिका मदान को पत्र लिखकर उनके अभिनय की तारीफ की है। बता…