ranbeer kapoor

इस दिन शुरू होगी रणबीर – परिणीति स्टारर ‘एनिमल’ की शूटिंग

1144 0
मुंबई । रणबीर कपू (Ranbir Kapoor)  ने अपनी आगामी फिल्म एनिमल की घोषणा के साथ नए साल की शुरुआत की थी। इस क्राइम ड्रामा में रणबीर के साथ परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। मेकर्स फिल्म को साल 2022 में दशहरा के अवसर पर रिलीज करना चाहते हैं, जिसके लिए फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)   और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी फिल्म एनिमल में नजर आने वाली है। मेकर्स फिल्म को साल 2022 में दशहरा के अवसर पर रिलीज करना चाहते हैं, जिसके लिए फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है। इस क्राइम ड्रामा में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं।

फिल्म एनिमल को भूषण कुमार की टी-सीरीज फिल्म्स द्वारा निर्मित किया जायेगा. कबीर सिंह फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म के निर्देशक हैं। ‘कबीर सिंह’ के बाद संदीप की यह दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी टी-सीरीज के साथ. कबीर सिंह 2019 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।

भूषण ने कहा, ‘लव रंजन के साथ रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है जिसके बाद हम एनिमल की शूटिंग करेंगे. हम अक्टूबर तक फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।’

बता दें कि फिल्म कथित तौर पर एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें जटिल पिता-पुत्र के संबंध को दर्शाया जायेगा।

Related Post

CAA पर बोले नसीरुद्दीन शाह

CAA पर बोले नसीरुद्दीन शाह- दीपिका पादुकोण साहसी, अनुपम खेर मसखरे

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्‍ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में पिछले साल दिसंबर में हिंसा हुई थी, इसके बाद प्रदर्शन कर रहे…

Birthday special: ‘जाने तू या जाने ना’ से जेनेलिया ने बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान

Posted by - August 5, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेसिस में शुमार जेनेलिया डिसूजा का आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म…