CM UDDHAV

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला : 28 मार्च से लगेगा नाइट कर्फ्यू

806 0
मुंबई । महाराष्ट्र में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 28 मार्च से रात में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी मिली।
कोरोना के केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने आगाह किया है कि अगर लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते हैं तो कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

आधिकारिक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra Government) ने रविवार रात से कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए हैं। बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने आगाह किया है कि अगर लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते हैं तो कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और मेडिकल कॉलेज के डीन के साथ राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की. ठाकरे ने कहा कि, ‘मेरी इच्छा लॉकडाउन लागू करने की नहीं है लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से अस्पतालों पर क्षमता से अधिक भार पड़ने की आशंका पैदा हो गई है।’

बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री (Maharashtra Government) ने अधिकारियों से अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर और दवाइयों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए कहा है। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 35,952 नए मामले सामने आए हैं। चार दिनों में राज्य में अब तक एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

Related Post

9 soldiers under Lalu Yadav's security corona infected

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान हुए कोरोना संक्रमित

Posted by - August 21, 2020 0
रांची: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना…
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी में रच रहा नए प्रतिमान : सीएम साय

Posted by - April 29, 2025 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी के…
भारत बचाओ रैली

भारत बचाओ रैली : राहुल गांधी बोले- नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। देश में छाई आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के…
UJVN Limited

यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल ने नई परियोजनाओं के निर्माण को गति प्रदान करने वाले प्रस्तावों को मंजूरी

Posted by - March 31, 2026 0
यूजेवीएन लिमिटेड (UJVN Limited) के निदेशक मंडल की 133वीं बैठक आज मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड आनंद…