meeting outside the assembly bihar

बिहार: विपक्षी दल के नेताओं ने विधानसभा के बाहर लगाई सभा, नहीं गए सदन

712 0

पटना।  बिहार विधानसभा में जिस प्रकार से मंगलवार को हंगामा हुआ उसका असर बुधवार को भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को पुलिस विधायक पास कराने के लिए जिस प्रकार से पुलिस का प्रयोग किया गया और मारपीट की गई। उसके विरोध में आज सभी विरोधी दल के नेताओं ने सदन का बहिष्कार किया।

बिहार विधानसभा बजट सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस विधायकों ने आंख पर काली पट्टी बांध नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया है। कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार की घटना को काला दिन बताया।

कांग्रेस, आरजेडी, माले और अन्य वाम दलों के नेताओं ने विधानसभा के बाहर ही सभा लगाई। उन्होंने कहा कि आज सदन में हम लोग नहीं जाएंगे क्योंकि सदन में सरकार ने पुलिस की व्यवस्था कर रखी है। पोस्टर लेकर और काली पट्टी लगाकर सभी विरोधी दल के नेताओं ने अपना विरोध जताया।

आंखों में पट्टी बांधकर प्रदर्शन

कांग्रेस विधायकों सहित अन्य विपक्षी विधायकों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि काली पट्टी बांधकर पुलिस विधेयक को पारित किया गया जिस प्रकार से पुलिस और मार्शलों ने विपक्षी विधायकों के साथ दुर्व्यवहार किया उसके लिए सीएम नीतीश कुमार माफी मांगे।

 पुलिस बलों की गई तैनाती

मंगलवार की घटना के बाद से पुलिस को यहां काफी संख्या में तैनात किया गया है। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक ना हो इसके लिए काफी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है।

Related Post

Ritu Suhas

एक जुट हुआ प्रदेश, बनेगा स्वच्छ और स्वस्थ्य उत्तर प्रदेश : ऋतु सुहास

Posted by - September 26, 2024 0
लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी “बापू” के स्वच्छता सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने और उनके स्वभाव और संस्कार में स्वच्छता को…
Rahul Gandhi

सीतामढ़ी में राहुल गांधी का हमला, कहा- ‘बीजेपी वोट चुरा रही है, लोकतंत्र की जगह राजतंत्र थोपना चाहती है’

Posted by - August 28, 2025 0
सीतामढ़ी। बिहार में एसआईआर के खिलाफ महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। रैली के 12वें दिन कांग्रेस सांसद और…
CM Yogi

सीएम योगी ने बहराइच में मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवार वालों से की मुलाकात, घायलों का जाना हालचाल

Posted by - September 15, 2024 0
लखनऊ/बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को बहराइच दौरे पर पहुंचे। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण भी किया, फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष…
Keshav Maurya

उप मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन प्रयागराज में ध्वजारोहण किया, संपूर्ण परिसर देशभक्ति से हुआ ओत-प्रोत

Posted by - January 26, 2026 0
प्रयागराज/लखनऊ: आज पुलिस लाइन, प्रयागराज में गणतंत्र दिवस (Republic Day के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav…