chinmayanand case

शाहजहांपुर: चिन्मयानंद के कॉलेज की छात्रा की इलाज के दौरान मौत

570 0

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना इलाके में 22 फरवरी को सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम होने पर आरोपियों द्वारा जलाई गई छात्रा (Student Found Burnt In Shahjahanpur)  की इलाज के दौरान मौत हो गई है। छात्रा का लखनऊ में इलाज चल रहा था। लखनऊ में ही उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

गौरतलब है कि शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती (22) शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। 22 फरवरी की सुबह वह पिता के साथ कॉलेज आई थी। शाम को वह अधजली हालत में तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ के पास मिली थी।

नर्स ने लगा दिया 20 लोगों को कोरोना का टीका , स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

ग्रामीणों की सूचना पर उसे पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था जहां से उसे लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया था। लखनऊ में मजिस्ट्रेट को दिए बयान में छात्रा ने बताया था कि उसकी क्लासमेट पिंकी ने उसे कॉलेज से बाहर मिलने के लिए बुलाया था।

कॉलेज से थोड़ी दूरी पर छात्रा को पिंकी की जगह कॉलेज के दो छात्र मनीष, सुभाष और एक अन्य युवक राजू मिला जो उसे नगरिया मोड़ ले गए। यहां एक बाग में तीनों ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर केरोसिन डालकर जला दिया। छात्रा के बयान के बाद पुलिस ने पिंकी, सुभाष, मनीष और राजू के खिलाफ तिलहर थाने में एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था।

वहीं सिविल हॉस्पिटल में भर्ती छात्रा की हालत 22 मार्च की रात बिगड़ गई। डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बावजूद रात करीब डेढ़ बजे छात्रा की मौत हो गई। बेटी की मौत बाद माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी एस आनन्द ने बताया कि छात्रा की मौत की जानकारी मिली है। लखनऊ में उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Related Post

AK Sharma

नगरों की नियमित साफ-सफाई के लिए मैन और मशीन का समुचित उपयोग किया जाए: एके शर्मा

Posted by - April 27, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने नगरीय निकायों के सभी नगर आयुक्तों और…
Atal Residential Schools

अटल आवासीय विद्यालयों में हुआ सत्रारंभ, श्रमिकों के सपने हुए साकार

Posted by - September 11, 2023 0
लखनऊ। माता-पिता की आंखों में आँसू, बच्चों के खिलखलाते चेहरे और हाथ में माला लेकर स्वागत करते शिक्षक। ये नजारा…
CM Yogi

मोईद खान के भक्तों को नहीं, मिल्कीपुर से राष्ट्रवादियों को चुनाव जिताना हैः सीएम योगी

Posted by - January 24, 2025 0
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर व अन्य महापुरुषों का विरोध…