राजधानी लखनऊ में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन

राजधानी लखनऊ में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन

845 0

राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद ब्लाक परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार के उपलब्धियों के साथ चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मिशन शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि विधायक जय देवी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या ने शुभारंभ किया।विधायक जय देवी कौशल ने बताया कि वैसे तो नारी सशक्तीकरण के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना काफी कारगर साबित हो रही है। यह बेटियों की पढ़ाई से लेकर आत्मनिर्भर बनाने तक कार्य कर रही है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़कियों की शिक्षा और उनके अच्छे भविष्य के लिए यह योजना चलाई जा रही है। योजना में बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों का ही ख्याल रखा जाता है।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक समारोह का आयोजन

बीडीओ संस्कृता मिश्रा ने बताया कि सरकार की मिशन शक्ति महिलाओं को सुरक्षा,सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बना रही है। शहर से लेकर गांव तक एक ओर जहां महिलाओें में सुरक्षा के लिए आत्मविश्वास पैदा किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

विधायक की स्टीकर लगी होन्डा सिटी कार और नकली पिस्टल बरामद

इनके प्रशिक्षण,फंडिग से लेकर मार्केटिग तक का कार्य एनआरएलएम कर रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार शंभू शरण,बीडीओ संस्कृता मिश्रा,बीडीओ माल प्रतिभा जयसवाल यूनिसेफ से शालिनी अग्निहोत्री,सीडीपीओ निरुपमा,एजीबी बैंक मैनेजर सतीश कुमार,बीएमएम देवेंद्र ने महिला सशक्तीकरण संबंधी विभागीय योजनाओं से महिलाओं को अवगत कराया।कार्यक्रम में विधायक ने समूह  की लगभग डेढ़ दर्जन महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उत्साहवर्धन किया।

 

 

 

Related Post

CDS Bipin Rawat

बिपिन रावत का अंतिम संस्कार शुक्रवार को बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर होगा

Posted by - December 8, 2021 0
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) और उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार शुक्रवार (10 दिसंबर) को दिल्ली…
Sarvodaya School

सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 22 मार्च अंतिम तिथि, 30 को परीक्षा

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ:  समाज कल्याण विभाग और जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (Sarvodaya Schools) में शैक्षिक सत्र…
Mission Rojgar

मिशन रोजगार: 1000 अप्रेन्टिसशिप और कामगार पदों के लिए कैम्पस ड्राइव

Posted by - April 7, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों की मदद से युवाओं को रोजगार (Mission Rozgar) से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध…
CM Vishnudev Sai

नक्सलवाद के खात्मे के बाद छत्तीसगढ़ स्वर्ग हो जाएगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Posted by - October 5, 2024 0
धमतरी। जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित दो दिवसीय जल जगार महोत्सव का आज शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री…
Rahul Gandhi

राहुल का ‘रेप इन इंडिया’ टिप्पणी के लिए माफी मांगने से इंकार, मोदी पर किया पलटवार

Posted by - December 13, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को ‘रेप इन इंडिया’ वाली अपनी टिप्पणी पर माफी…