CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना पर जताया दु:ख

190 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 की दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की दुखद खबर अत्यंत पीड़ादायक है। कई यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित रहें और इस प्रकार की घटनाओं में जनहानि न हो।

उन्होंने (CM Yogi) शोकाकुल परिवारों को धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक मीडिया समूह के कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं।

Related Post

उत्तराखंड सरकार को हाईकोर्ट से राहत, अब ज्यादा तीर्थयात्री कर सकेंगे चारधाम यात्रा

Posted by - October 5, 2021 0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार को नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अब असीमित संख्या में तीर्थयात्री चारधाम यात्रा कर सकेंगे।…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में स्वच्छता के गढ़े जा रहे नए प्रतिमान, 14 हजार मीट्रिक टन सॉलिड वेस्ट हुआ निस्तारित

Posted by - February 21, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) में स्वच्छता के नए प्रतिमान स्थापित कर रही योगी सरकार के कुशल प्रबंधन में अब…
AK Sharma participated in the Unity March program in Jaunpur.

ऊर्जा मंत्री ने युवाओं से राष्ट्र की एकता और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने राष्ट्रीय एकता दिवस…