mamata banerjee

ममता ने BJP को बताया राक्षसों की पार्टी, कहा- नहीं देखा ऐसा कठोर-निर्मम प्रधानमंत्री

901 0
पश्चिम बंगाल चुनाव में राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला और उसे राक्षसों की पार्टी बताया। दीदी (Mamata Banerjee)  ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा निर्मम और कठोर प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा।
जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)  रविवार (21 मार्च) को पश्चिम बंगाल के नंदकुमार इलाके में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला। उन्होंने भाजपा को अशांत और आतंकी पार्टी करार दिया। साथ ही, कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने नरेंद्र मोदी जैसा निर्मम और कठोर प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा।

भाजपा को बताया राक्षसों की पार्टी

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि भाजपा का मतलब है भारतीय जोगोनो पार्टी। बता दें कि बंगाली में बेहद खराब चीज को जोगोनो कहा जाता है। उन्होंने कहा कि मैं सात बार सांसद रही और कई प्रधानमंत्रियों को देखा। लेकिन मैंने कभी भी ऐसा कठोर और निर्मम प्रधानमंत्री नहीं देखा। भाजपा राक्षसों, दानवों, रावण, दुर्योधन, दुशासन, अशांत और आतंकी लोगों की पार्टी है।

ईवीएम पर भी सवाल उठा रहीं दीदी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी की करारी हार का दावा कर चुके हैं। इस बीच ममता बनर्जी ने उस ईवीएम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए, जिसकी बदौलत वह 10 साल पहले सत्ता में आई थीं। दरअसल, पीएम मोदी ने बांकुरा में रैली के दौरान कहा कि दीदी हार का प्रतिकार शुरू कर चुकी हैं, क्योंकि वह उस ईवीएम पर सवाल उठा रही हैं, जो 10 साल पहले उन्हें सत्ता में लाई थी।

Related Post

Siddharth

अभी भी सही आंकड़े देकर अखिलेश अपनी गलती सुधार सकते हैं: सिद्धार्थ नाथ

Posted by - March 22, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह (Siddharth Nath singh) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi…
CM Dhami

युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

Posted by - September 16, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का जन्मदिन सोमवार को युवा संकल्प दिवस के रूप में पूरे उत्साह और…
CM Yogi did an aerial survey of the flood in Ghazipur

बाढ़ प्रभावितों को समय पर उपलब्ध कराया जाए भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवा : योगी आदित्यनाथ

Posted by - August 30, 2025 0
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को वाराणसी प्रवास के बाद गाजीपुर जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का…
प्रज्ञा ठाकुर

लोकसभा चुनाव 2019: भोपाल लोकसभा क्षेत्र के लिए साध्वी प्रज्ञा ने जारी किया संकल्प-पत्र

Posted by - May 8, 2019 0
भोपाल। बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी इस संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए बुधवार यानी आज अपना…