Anand Bardhan

प्रदेशभर में चेक डैम बनाए जाने की दिशा में करें कार्य:

271 0

देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा जल संरक्षण हेतु बनाये जा रहे चेक डैम की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जल स्रोत एवं नदी पुनरोद्धार प्राधिकरण (SARRA) के अंतर्गत प्रदेश में सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे चेक डैम प्रस्तावों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने कहा कि चेक डैम्स की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में चेक डैम की बनाए जाने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ से कम धनराशि वाले प्रस्तावों को जिला स्तर पर ही निस्तारित किया जाए।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने कहा कि पेयजल की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि पेयजल निगम एवं जल संस्थान को इसमें शामिल किया जाए। जल संस्थान एवं पेयजल निगम से भी पानी की कमी वाले स्थानों को चिह्नित कर उन स्थानों के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएं। उन्होंने इसकी जॉइन्ट रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने कहा कि जिन प्रस्तावों की डीपीआर तैयार हो गयी है उनके शासनादेश शीघ्र जारी किए जाएं। प्रत्येक प्रस्ताव के लिए ईसी, एफसी, टीएसी एवं ईएफसी आदि संस्तुतियों के लिए समयसीमा निर्धारित करते हुए कैलेण्डर भी तैयार किया जाए एवं निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराए जाएं।

सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश की विभिन्न जनपदों में बैराज एवं चैक डैम बनाए जाने का कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा कि नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी में जलाशयों का निर्माण कार्य गतिमान है। कहा कि वर्ष 2024-25 में प्रदेश में प्रथम वरीयता के कुल 111 स्रोतों को प्राथमिकता पर लिया गया, जिनमें से 105 पर कार्य पूर्ण कर लिया गया है, 06 स्रोतों पर कार्य गतिमान है। वर्ष 2025-26 के लिए 124 कार्य प्रस्तावित हैं, जिनकी डीपीआर तैयार करने के साथ ही प्राक्कलन गठन की कार्यवाही गतिमान है।

इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जल स्रोत एवं नदी पुनरोद्धार प्राधिकरण मती नीना ग्रेवाल, सिंचाई विभाग से जयपाल सिंह एवं लघु सिंचाई से बृजेश कुमार तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

Related Post

CM Yogi

इंडी गठबंधन के पप्पू, टप्पू और अप्पू को नहीं दिख रहा विकास- सीएम योगी

Posted by - November 3, 2025 0
दरभंगा/मुजफ्फरपुर/सारण/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की एक बाद एक रैली व जनसभा ने…
रजत ग्रुप ऑफ कालेजेज

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उन्नत और विकसित समाज का अनिवार्य अंग : डॉ. सुरेशचन्द्र शुक्ल

Posted by - February 15, 2020 0
लखनऊ। फैजाबाद रोड चिनहट,मटियारी स्थित रजत ग्रुप ऑफ कालेजेज में ‘भारतीय परिप्रेक्ष्य में शैक्षिक नीतियां, प्रशासन, अनुसंधान एवं वैश्वीकरण’ विषय…
केरल सरकार ने शराब आपूर्ति की दी अनुमति

लॉकडाउन के दौरान केरल सरकार ने शराब आपूर्ति की दी अनुमति

Posted by - March 31, 2020 0
तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार ने कोराेना वायरस ‘कोविड-19’ के प्रसार को रोकने के लिए किये गये देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान शराब…

पीएम मोदी ने किसानों को दिया तोहफा, देश को समर्पित की 35 फसलों की खास किस्में

Posted by - September 28, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के कृषि जगत को बड़ा तोहफा दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित…