मजदूरी के पैसे मांगने पर महिला समेत दो लहूलुहान

मजदूरी के पैसे मांगने पर महिला समेत दो लहूलुहान

701 0

नगराम के सिरौना गांव मे मजदूरी के पैसे मांगने पर  कहा सुनी के बाद दो पक्षों मे हुई मारपीट मे महिला समेत दो लोग लहूलुहान हो गये। इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार दोनो पक्षों की ओर से दी गयी तहरीर पर एक दूसरे के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए सी एच सी नगराम मे भर्ती कराया गया जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

प्रताडित होकर महिला का शव फंदे से लटकते मिला

नगराम के सिरौना गांव निवासी राम लाल के लड़के मनीराम गांव के ही दाता राम भाई पवन  के बुलाने पर करीब एक माह पहले उनकी रिस्तेदारी मे मजदूरी करने गये थे जिसकी मजदूरी अभी तक नही मिल पाने से रविवार के दिन दाता राम के घर नशे की हालत मे पैसों का तकादा करने पहुंचे।दाता राम द्वारा दो दिन बाद मजदूरी दिलाने की बात कहने पर नशे मे धुत मनीराम दाता राम के घर पर खड़ी रिक्शा ट्राली मे तोड़फोड़ करने लगा । मना करने पर गुस्साए मनीराम दाता राम की पिटाई करने लगा बचाने आई उसकी बहन सुखराना को भी मारा पीटा ।

योगी ने जनता दरबार में लोगो की सुनी फरियाद

इसके बाद दोनो तरफ से चले ईंट पत्थर मे एक तरफ से मनीराम व दूसरी तरफ से सुखराना लहूलुहान हो गयी । प्रभारी निरीक्षक नगराम मोहम्मद अशरफ ने बताया कि मनीराम के द्वारा दी गयी तहरीर पर दाता राम उसके भाई पवन व बहन सुखराना के विरूद्ध मारपीट गाली गलौज व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं  वहीं दूसरे पक्ष के दाता राम के द्वारा  मनी राम के विरूद्ध घर मे घुसकर मारपीट कर घायल कर देने की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराया गया है । घायल मनीराम व सुखराना को इलाज के लिए सी एच सी नगराम मे भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर सुखराना को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

 

Related Post

पीएचडी होल्डर बेंच रही है फल और सब्जियां

फिजिक्स में पीएचडी होल्डर बेंच रही है फल और सब्जियां, viral Video में बोल रही है शानदार इंग्लिश

Posted by - July 23, 2020 0
इंदौर। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया सहित देश की कई दुकानों, फैक्ट्रियों पर ताले लगे हुए हैं। ऐसे में…
CM Dhami

आपदा प्रभावित व्यापार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात

Posted by - February 1, 2023 0
देहरादून/जोशीमठ। जोशीमठ (Joshimath) के व्यापार संघ और होटल कारोबारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बीकेटीसी अध्यक्ष…

महाराष्ट्र मे जिस मंत्री ने नारायण राणे को गिरफ्तार करने का दिया ऑर्डर, उसे ईडी ने थमाया नोटिस

Posted by - August 30, 2021 0
महाराष्ट्र में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करने का आर्डर देने वाले परिवहन मंत्री…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी मधुसूदन दास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Posted by - April 1, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने मंगलवार को राजधानी रायपुर के महिला थाना चौक (मधुसूदन दास…