CM Vishnu Dev Sai

CM साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की भेट

234 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) से आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने श्री चौहान का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट किया।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि गरीब, किसान एवं गांव के कल्याण के लिए आपका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायी है। आपके अनुभव और मार्गदर्शन से डबल इंजन सरकार का संकल्प और सशक्त होगा।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री श्री चौहान कल 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में श्री चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे तथा आवास निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों का भूमिपूजन कर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान राज्य में नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाएंगे। इसके साथ ही वे उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों, लखपति दीदियों को सम्मानित भी करेंगे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

कांग्रेस को ऐसा हराएं कि बघेल दोबारा यहां नहीं आए : विष्णुदेव साय

Posted by - April 14, 2024 0
रायपुर / राजनांदगांव। राजनांदगांव लोकसभा के खैरागढ़ में भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडेय के समर्थन में रविवार को आयोजित विशाल जनसभा…
delhi high court

दिल्‍ली हिंसा : हाईकोर्ट जज की दो टूक- कोर्ट में रहते दूसरा 1984 नहीं होने देंगे

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिनों से जारी हिंसा पर दिल्‍ली हाईकोर्ट ने बेहद तल्‍ख टिप्‍पणी…

मीडिया समूहों पर छापेमारी: देश को चुप कराने के लिए मोदी संस्थानों का दुरूपयोग कर रहे- सिंघवी

Posted by - July 23, 2021 0
बीते दिन देश भर में दैनिक भास्कर समूह के कई कार्यालयों पर आयकर विभाग ने छापे मारे, भारत समाचार चैनल…
INS Viraat

INS विराट को ‘बचाने’ की उम्मीद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की म्यूजियम बनाने वाली अपील

Posted by - April 12, 2021 0
नई दिल्ली। INS विराट  (INS Viraat) 29 साल तक भारतीय सेना का हिस्सा रहा। इसे तोड़ने की जगह म्यूजियम बनाने की…
Patanjali

पतंजलि ने 14 प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, उत्तराखंड सरकार ने इनके निर्माण लाइसेंस किए थे सस्पेंड

Posted by - July 9, 2024 0
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurveda Limited) ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट…