YOUTH CONGRESS UTTARAKHAND

यूथ कांग्रेस ने CM तीरथ को दिखाए काले झंडे, पुलिस ने हिरासत में लिया

697 0
रामनगर। रामनगर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) को काले झंडे दिखाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस महिलाओं की जींस पर टिप्पणी और मंहगाई को लेकर विरोध कर रही थी।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) आज रामनगर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्हें जमकर विरोध का सामना करना पड़ा. जहां यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई और महिलाओं की जींस पर की गई टिप्पणी के खिलाफ मुख्यमंत्री रावत को काले झंडे दिखाए जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया। इस दौरान कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते रहे।

बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) आज पहली बार रामनगर पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व वानिकी दिवस के उपलक्ष्य पर रामनगर के आमदंडा में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, लेकिन इससे पहले उन्हें यूथ कांग्रेस का विरोध झेलना पड़ा जहां यूथ कांग्रेस के सदस्य तनुज दुर्गपाल के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Singh Rawat) को काले झंडे दिखाए।

दरअसल, यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रानीखेत सड़क से पैदल मार्च करते हुए लखनपुर चौक पर पहुंचे, जहां से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही पुलिस से लखनपुर चौक पर सभी कार्यकर्ताओं को रोककर हिरासत में लिया।

वहीं, यूथ कांग्रेस के तनुज दुर्गापाल ने कहा कि बीजेपी सरकार लगातार महंगाई को बढ़ावा दे रही है  जिससे आमजन का जीना मुश्किल हो गया है जबकि, सूबे के मुखिया महिलाओं की जींस पर बयानबाजी कर रहे हैं जिसका यूथ कांग्रेस विरोध करती है। उधर, मामले में एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर काले झंडे दिखाए थे, जिस पर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

Related Post

CM Teerath Singh Rawat

उत्तराखंड में Law & Order प्राथमिकता, कुंभ में क्राउड मैनेजमेंट हो पुख्ता: CM रावत

Posted by - March 16, 2021 0
देहरादून। कुंभ मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ ही प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था को बनाए रखने…
मेनका

मेनका ने मुस्लिमों को धमकाया, वोट नहीं दिया तो नौकरी के लिए मत आना

Posted by - April 12, 2019 0
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर से लोकसभा चुनाव 2019 लड़ रही बीजेपी प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के विवादित बयान दिया है। उनके…
हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन बोले- झारखंड में झामुमो की सरकार बनी, तो महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण

Posted by - November 18, 2019 0
बुंडू । झारखंड में  झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनीं तो महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। यह बातें झामुमो…