CM Dhami

जनता के द्वार पर सरकार, योजनाओं का लाभ लें: CM

67 0

प्रशासन गाँव की ओर अभियान के अंतर्गत विकासखंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्वयं प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिविर में लगाए गए सभी विभागों के स्टालों का एक-एक कर निरीक्षण किया तथा मुख्यसेवक के स्टाल पर बैठकर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए प्राप्त शिकायतों पर एक-एक कर चर्चा की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी सेवाएं आमजन को उनके द्वार पर उपलब्ध हों, ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से दौड़-भाग न करनी पड़े। अधिकारी स्वयं गांव में आकर जनता के कार्य करेंगे और उनकी परेशानियों का समाधान करेंगे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सरकार के सभी विभाग एक ही मंच पर जनता के द्वार पर उपस्थित हैं और आमजन को इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। यह कार्यक्रम विशेष रूप से जनता की सुविधा के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।

शिविर के दौरान पीएम राजकीय इंटर कॉलेज जैनोली के जर्जर भवन को लेकर प्राप्त शिकायत पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रशासन गाँव की ओर अभियान शासन और जनता के बीच संवाद, विश्वास और सहभागिता को सशक्त करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है, जिससे जनसमस्याओं का समाधान त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी रूप से किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा , जॉइंट मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Related Post

SS Sandhu

मुख्य सचिव ने क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एण्ड सिस्टम की प्रगति की समीक्षा की

Posted by - May 19, 2023 0
देहारादून। मुख्य सचिव डा. एस एस संधू (SS Sandhu) ने शुक्रवार को सचिवालय में क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एण्ड…
CM Dhami

मुख्यमंत्री को सौंपा व्यापार सुधार कार्ययोजना के तहत टॉप अचीवर्स पुरस्कार

Posted by - November 12, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को बुधवार को सचिवालय में सचिव उद्योग विनय शंकर पाण्डेय ने प्रदेश को राष्ट्रीय…
Dwayne Bravo

वेस्ट इंडीज के ड्वेन ब्रावो, टी-20 में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ बने

Posted by - August 27, 2020 0
वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो टी-20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ बन गए हैं।…