CM Dhami

देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया महिला सारथी योजना का शुभारंभ

235 0

देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च से देहरादून की सड़कों पर महिला सारथी अब महिला मुसाफिरों को मंजिल तक पहुंचाने का काम करेंगी। योजना की लांचिंग के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि परिवहन क्षेत्र में महिलाएं पीछे थी लेकिन अब इस क्षेत्र में भी महिलाएं अपना परचम लहराएंगी।

आईआरडीटी सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने महिला सारथी योजना की लांचिंग की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण दिशा में लगातार प्रयासरत है और हमने हाल ही में कई योजनाएं सिर्फ महिलाओं के लिए शुरू की है. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की शुरुआत एक बालिका के जन्म के समय से ही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने में सबसे ज्यादा योगदान खुद महिलाओं का होना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला सारथी योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट की प्रगति 6 महीने देखने के बाद इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी है।

कार्यक्रम में पांच विभिन्न पुरुष प्रभुत्व वाले क्षेत्रों में नाम कमाने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष गीता खन्ना, सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक प्रशांत आर्य आदि मौजूद रहे।

Related Post

अयोध्या मामले में पुनर्विचार याचिका

मस्जिद के लिए दूसरी जगह मंज़ूर नहीं, SC में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा AIMPLB

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करने के मसले पर रविवार को ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल…
CM Dhami

धामी सरकार के तीन साल पूरे, सीएम ने छात्रों-संविदाकर्मियों को दी 3 बड़ी सौगात

Posted by - March 23, 2025 0
देहरादून। तीन साल पूरा होने पर रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने छात्रों-युवाओं, उपनल और संविदाकर्मियों के…

‘किसानों की जमीन पर कब्जा करने वाले अब बने हैं हितैषी’: योगी आदित्यनाथ

Posted by - February 19, 2021 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Aditynath) ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि समाजवादी…
अजित पवार

अजित पवार ने बदली अपनी ट्विटर प्रोफाइल, अब पूर्व उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र किया

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में 80 घंटे के अंदर उप मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाने वाले अजित पवार ने एक बार फिर अपनी…
CM Yogi

सीएम योगी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरणों में झुकाए शीश

Posted by - June 14, 2023 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार की शाम अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) के दर्शन-पूजन…