खेसारी लाल यादव

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पर मुकदमा दर्ज

768 0

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ  गुड़म्बा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर भोजपुरी फि ल्म के एक्टर प्रदीप पांडे उर्फ  चिंटू और इनके पिता व फि ल्म डायरेक्टर राजकुमार पाण्डेय को धमकी देने और गाली-गलौज देने का आरोप है। खेसारी लाल यादव पर ये भी आरोप है कि पिछले दो-साल से वो कभी फेसबुक तो कभी किसी इंटरव्यू के जरिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

एसीपी कैंट से पीडि़ता ने लगाई मदद की गुहार

इंस्पेक्टा फरीद अहमद ने बताया कि खेसारी लाल यादव और इनके तीन अन्य सहयोगी गीतकार अखिलेश कश्यप, यू-ट्यूबर और मीडिया प्रभारी अर्जुन यादव और महबूब खान के खिलाफ गाली-गलौज करने का मामला दर्ज किया गया है। जांच साइबर सेल कर रही है। बताया गया क शूटिंग के लिए पीडि़त पक्ष लखनऊ में थे। उसी दौरान खेसारी लाल यादव के सहयोगियों ने फोन पर धमकी दी। धमकी देते हुए कहा गया कि खेसारी लाल को अपना बाप मानो, उसके साथ पंगा ना लो।

इंदिरानगर पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ा

वरना जान से मार दिए जाओगे। आरोप है कि राजकुमार पाण्डेय और उनके बेटे दोनों को लगातार धमकी दी जा रही है और सोशल मीडिया पर अपमानित किया जा रहा है। हालांकि एक्टर ने धमकी देने के मामले से इनकार किया है। मुकदमें को निराधार बताया है। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल करने में लगी है।

 

Related Post

तम्मना भाटिया

स्वयंवर से जुड़े सवाल पर तम्मना का मजेदार जवाब, इन तीन सुपरस्टारों का लिया नाम

Posted by - March 10, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। आज के समय में स्वयंवर किया जाना न सिर्फ बॉलीवुड की दुनिया तक ही सिमित है बल्कि ऐसा…
CM Yogi

भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भाजपा से जुड़ना चाहता हैः सीएम योगी

Posted by - September 3, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 के तहत सदस्यता ग्रहण…

यूपी डिप्टी CM पर उन्हीं के पार्टी नेता ने लगाए फर्जीवाड़े का आरोप, कहा- शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी

Posted by - August 13, 2021 0
यूपी विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पर फर्जी मार्कशीट के आरोप…
Baraatis

सुकून से सो रहे बारातियों को बेकाबू वाहन ने रोंदा, छह की गई जान

Posted by - July 9, 2022 0
चित्रकूट: झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भरतकूप थाना इलाके में रौली गांव में टमाटर लदे बेकाबू वाहन ने सड़क किनारे सो…