FDI in Insurence Sector

बीमा विधेयक का विरोध : FDI की सीमा बढ़ाकर 74 फीसदी करने पर विपक्ष का हंगामा

829 0

नई दिल्ली। देश के बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की सीमा बढ़ाकर 74 फीसदी करने के लिए लाए गए बीमा संशोधन विधेयक का राज्यसभा में बृहस्पतिवार को विपक्ष ने भारी विरोध किया। कांग्रेस नीत विपक्षी सदस्यों ने के हंगामे के कारण कारण सदन की बैठक बाधित हुई।

योगी सरकार के 4 साल : युवाओं के रोजगार और MSME के नाम

नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि सरकार ने पहले ही बीमा क्षेत्र में एफडीआई बढ़ाकर 49 प्रतिशत कर दिया है और अब इस विधेयक के जरिए यह सीमा 74 प्रतिशत की जा रही है। उन्होंने विधेयक को संबंधित स्थायी समिति में भेजे जाने की मांग की। द्रमुक के टी शिवा ने भी इसे स्थायी समिति में भेजे जाने की मांग की।

15 मार्च को पेश किया गया था विधेयक

कांग्रेस सदस्य शक्तिसिंह गोहिल ने विधेयक पर चर्चा कराने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसके लिए सदस्यों को पर्याप्त समय नहीं मिला, लेकिन उपसभापति हरिवंश ने उनकी आपत्ति को खारिज कर दिया और कहा कि यह विधेयक सदन में 15 मार्च को ही पेश किया गया था और सदस्यों को उचित समय मिला है। भाजपा सदस्य भूपेंद्र यादव ने विपक्ष की मांग का विरोध करते हुए कहा कि इस पर पहले ही स्थायी समिति सहित विभिन्न समितियों में विचार किया जा चुका है।

वित्त मंत्री ने चर्चा के लिए पेश किया

हंगामे के दौरान ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीमा (संशोधन) विधेयक चर्चा के लिए रखा। इस दौरान कुछ सदस्य विधेयक का विरोध करते हुए आसन के समीप आ गए। सदन में हंगामे को देखते हुए उपसभापति हरिवंश ने बैठक कुछ देर के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद दोबारा बैठक शुरू होते ही कार्रवाई पहले तीन बजे तक और उसके बाद तीन बजकर 15 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Related Post

CM Yogi Adityanath inaugurated Regency Hospital

एक वर्ष में मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए दी गई 1100 करोड़ रुपये की मदद : सीएम योगी

Posted by - August 17, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि गोरखपुर में उच्च स्तरीय इलाज के लिए अब न तो स्पेशलिटी…
Aipan Art

बेंगलुरु में गूंजी उत्तराखंड की लोक आत्मा, ऐपण कला ने We Utsav में बटोरा सबका ध्यान

Posted by - February 14, 2026 0
देहरादून : भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) द्वारा दिनांक 14 फरवरी को आयोजित एक दिवसीय We Utsav कार्यक्रम में महिला उद्यमियों…
UP ATS

एटीएस का उन्नाव में छापा, एक व्यक्ति हिरासत में

Posted by - March 1, 2021 0
यूपी एटीएस ने उन्नाव के एक मकान में छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उसके पास से आधा दर्जन से अधिक पासपोर्ट बरामद हुए हैं। हिरासत में लिया गया व्यक्ति किराये के घर में रह रहा है। उससे एटीएस मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में देर रात तक कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की जानकारी मिली है। 15 साल बच्ची का हुआ अपरहण, तीन घंटे बाद बदमासो ने छोड़ा उन्नाव में एक व्यक्ति से कई पासपोर्ट बरामद होने के मामले में एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। ये बड़ा मामला हो सकता है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद कुछ कहना उचित होगा। एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से लगी…