Uttar Pradesh State Election Commission

केके गुप्ता बने राज्य निर्वाचन आयोग में संयुक्त सचिव

1707 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक आईएएस के. के. गुप्ता को राज्य निर्वाचन आयोग (Uttar Pradesh State Election Commission) में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश चंद्र विशेष सचिव संस्कृति को भारतीय नाट्य अकादमी का निर्देशक अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि भारतेंदु नाट्य अकादमी के निदेशक रहे रमेश गुप्त को हटाया गया है। दिनेश चंद्र का पिछले दिनों कानपुर देहात के डीएम पद से तबादला करते हुए उन्हें विशेष सचिव संस्कृति बनाया गया था, जिसके बाद अब उन्हें भारतेंदु नाट्य अकादमी का निदेशक बनाया गया है।

पंचायत चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर हो सकते हैं ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए जाने की तैयारियां शासन स्तर पर की जा रही हैं। पिछले 3 साल से एक ही जगह पर और एक ही पद पर तैनात अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव के समय हटाए जाने का आदेश सरकार को दे सकता है। ऐसे में सरकार पंचायत चुनाव के मद्देनजर ऐसे अधिकारियों को सूचीबद्ध कर रहा है, जिससे आयोग का फैसला आते ही उन्हें दूसरी जगह ट्रांसफर किया जा सके। इसको लेकर नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग में अफसरों की सूची बनाई जा रही है।

नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अधिकारी लगातार पिछले 3 वर्षों से तमाम जिलों में तैनात आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के नाम चिन्हित करते हुए उन्हें सूचीबद्ध कर रहे हैं।

Related Post

योगी ने मुलायम को कहा अब्बाजान, अखिलेश बोले- भाषा सही रखे वरना हमें भी जवाब देना आता है

Posted by - August 8, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत जारी है, एक इंटरव्यू में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव को…
Draupadi Murmu

राष्ट्रपति ने बड़े हनुमान के दरबार में टेका मत्था, अक्षयवट और सरस्वती कूप का किया दर्शन

Posted by - February 10, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने पहुंचकर…
Ayodhya Darshan

अतिथियों को मिलेगा गीताप्रेस के ‘अयोध्या दर्शन’ का प्रसाद

Posted by - December 29, 2023 0
गोरखपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने वाले प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व संघ…