BJP सांसद के बेटे-बहू को आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ

962 0
लखनऊ। भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष  (MP Kaushal Kishore son)  और बहू के मामले में पुलिस को अभी भी बहुत सारे सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं जिसके बाद आयुष और उसकी पत्नी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। वहीं, आयुष के साले को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

 भाजपा सांसद कौशल किशोर (MP Kaushal Kishore son)  के बेटे आयुष और बहू के मामले में पुलिस को अभी भी बहुत सारे सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं. जिसके बाद आयुष और बहू को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। दोनों को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं, कौशल किशोर के बेटे आयुष को सलाह देने वाले प्रॉपर्टी डीलर चंदन गुप्ता को पूछताछ के लिए बुलाया गया और नोटिस भेजी गई. लेकिन, वह अभी तक नहीं आया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सांसद बहू की तहरीर पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बहू का कहना है कि पुलिस सांसद के दबाव में है। यही वजह है कि उसकी शिकायत का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। दूसरी ओर, आयुष ने पत्नी पर एक युवक से दोस्ती का आरोप भी लगाया है। इंस्पेक्टर मड़ियाव के मुताबिक, आयुष ने पूरी घटना की जानकारी दी और बताया है कि उसे पीछे से गोली मारी गई थी। आयुष का आरोप है कि उसके साले आदर्श ने दो बार गोली चलाई थी।

गौरतलब है कि आयुष ने पहले विरोधियों पर हमला करने का आरोप लगाया था. हालांकि बाद में पता चला था कि उसने खुद पर हमला कराने की साजिश रची थी। इस मामले में आदर्श को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

 जानें क्या था पूरा मामला

दरअसल, बीती 3 मार्च को आरोपित आयुष के ऊपर फायरिंग हुई थी। अपने बयान में सांसद पुत्र ने विरोधियों पर फायरिंग का आरोप लगाया था। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने तेजी से छानबीन शुरू की तो सामने आया कि सांसद पुत्र के कहने पर उसके साले आदर्श ने ही फायरिंग की थी। आदर्श ने पुलिस की पूछताछ में यह बात कबूल करते हुए बताया था कि आयुष ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर फायरिंग कराने की साजिश रची थी। जिसके बाद आयुष के साले को गिरफ्तार कर लिया गया था और असलहा भी बरामद कर लिया था। आयुष गिरफ्तारी के डर से ट्रामा सेंटर से फरार हो गया था।

इसके बाद आयुष ने हाइकोर्ट में अर्जी डाली थी। इसपर कोर्ट ने धारा 41ए के तहत आरोपित को नोटिस देकर पूछताछ करने के निर्देश दिए थे। आयुष पर मड़ि‍यांव थाने में खुद पर हमला कराने व साजिश रचने की एफआइआर दर्ज है। वहीं आयुष की पत्‍नी ने भी सोमवार 15 मार्च को वीडियो वायरल कर सांसद कौशल किशोर के घर के सामने आत्‍महत्‍या का प्रयास किया था।

Related Post

CM Yogi inaugurates KDSG Super Specialty Hospital in Greater Noida

आयुष्मान भारत के अंतर्गत उप्र ने अब तक सर्वाधिक 5 करोड़ 60 लाख से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए: सीएम

Posted by - March 5, 2026 0
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में केडीएसजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ किया।…
AI

मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में AI के जरिये विकास का मॉडल बन रहा उत्तरप्रदेश

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एआई (AI) के जरिए हर क्षेत्र में वैश्विक मानक…
Scotch Award

योगी सरकार ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, फिर मिला प्रतिष्ठित ‘स्कॉच अवार्ड’

Posted by - March 29, 2026 0
लखनऊ: योगी सरकार ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। योगी सरकार ने जल संसाधन प्रबंधन और बुनियादी ढांचे…
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी ने विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, बाबा का दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद

Posted by - November 11, 2022 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। सीएम…