pithoragah glacier

दारमा घाटी में खिसका ग्लेशियर, चीन बॉर्डर को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क बंद

1023 0
पिथौरागढ़। चीन सीमा से सटी दारमा घाटी  (Darma Valley) में मंगलवार शाम ग्लेशियर खिसकने से सीपीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणाधीन सड़क बंद हो गई है। इसके साथ ही दारमा घाटी के अंतिम गांव सीपू और मार्छा को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल भी ग्लेशियर की चपेट में आकर बह गया है। इस पुल के टूटने से सीपू गांव के लोगों को माइग्रेशन में परेशानी उठानी पड़ सकती है।

पिथौरागढ़ के दारमा घाटी (Darma Valley) में ग्लेशियर खिसकने से चीन बॉर्डर को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क बंद हो गई है। इसके साथ ही सीपू गांव का संपर्क देश-दुनिया से पूरी तरह से कट गया है।

पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी से कई जगह ग्लेशियर खिसकने लगे हैं। ग्लेशियर खिसकने से चीन सीमा को जोड़ने वाली निर्माणाधीन सड़क बंद हो गई है। साथ ही सीपू और मार्छा को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल बह गया है, जिससे दारमा घाटी के अंतिम गांव सीपू का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है। अप्रैल महीने में सीपू गांव के 24 परिवार अपने मूल आवासों तरफ लौटेंगे, लकिन पुल नहीं होने के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं, चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद होने से सुरक्षा बलों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगले दो-तीन दिनों में प्रशासन इस सड़क से बर्फ हटा लेगा। धारचूला के एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि सड़क से बर्फ हटाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सीपू गांव को जोड़ने वाले लकड़ी के पुल के निर्माण के लिए भी संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है।

Related Post

CM Dhami

अभिनेता अनुपम खेर और प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

Posted by - September 10, 2024 0
देहरादून। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास…
CM Dhami participated in the Winter Carnival organized in Nainital

नैनीताल में मुख्यमंत्री धामी ने विंटर कार्निवाल में किया प्रतिभाग

Posted by - December 26, 2025 0
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को पर्यटन नगरी नैनीताल में आयोजित विंटर कार्निवाल में प्रतिभाग किया।…
Shailesh Bagauli

सचिव गृह ने 1905 के माध्यम से सम्बन्धित विभागों को भेजे जाने के निर्देश दिए

Posted by - June 23, 2025 0
देहरादून: सचिव गृह शैलेश बगौली (Shailesh Bagauli) ने सोमवार को अपने कार्यालय सभागार में सतर्कता अधिष्ठान की समीक्षा की। सचिव…
CM Dhami

धामी का निर्देश, हर छह माह में हो राज्य स्तरीय सतर्कता और अनुश्रवण समिति की बैठक

Posted by - July 13, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में अनुसूचित जनजाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम…