UP Congress

कांग्रेस नेता ने कुलपति के पत्र पर कसा तंज, कहा- मुझे साढ़े 5 बजे के बाद नींद नहीं आती

709 0

लखनऊ। अजान की वजह से नींद में खलल पड़ने को लेकर प्रयागराज विश्वविद्यालय (Allahabad University Vice Chancellor) की कुलपति संगीता श्रीवास्तव की तरफ से डीएम को लिखे गए पत्र पर राजनीति तेज हो गई है। विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने कुलपति के पत्र को लेकर बयानबाजी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने तो कुलपति को बर्खास्त करने की मांग कर डाली है।

कुलपति का पत्र मैंने पढ़ा 

दरअसल, कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह ने कहा कि ‘कुलपति ने जो पत्र लिखा है उसे मैंने पढ़ा है। प्रयागराज की कुलपति ने कहा है कि सुबह 5:30 बजे के बाद जो अजान होती है, उसके बाद नींद नहीं आती है। मैं 50 वर्ष का हो गया जिस भारतीय सभ्यता में मेरा जन्म हुआ है, अगर सुबह 4:30 बजे के बाद सोते रहते थे, तो हम लोगों को खड़ाऊं से पीटा जाता था। वह तो अध्यापक हैं। बच्चों, अध्यापकों का और जो भी सार्वजनिक जीवन में काम करता है, उसे ब्रह्म मुहूर्त में उठना होता है।’

कुलपति पद से बर्खास्त करना चाहिए

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे हास्यास्पद लगा कि किसी विश्वविद्यालय की कुलपति 5:30 बजे के बाद भी सोती हैं। नींद में खलल पड़ने की बात कहती हैं। इससे यह जाहिर होता है कि उन्हें सभ्यता-संस्कृति की कितनी कम जानकारी है। इन सबकी वजह से भारतीय सभ्यता और युवा पीढ़ी बर्बादी की कगार पर जा रही है।’

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति की नींद में अजान से खलल, डीएम को लिखा लेटर

उन्होंने कहा कि ‘यह हमारी भारतीय सभ्यता का हिस्सा नहीं हो सकता है कि साढ़े पांच बजे के बाद कोई अधिकारी, नेता या कोई समाज का सबसे श्रेष्ठ पायदान पर रहने वाला व्यक्ति अपने सोने की मांग करे। यह निंदनीय है।  मेरी समझ से उन्हें कुलपति पद से बर्खास्त करना चाहिए।’

Related Post

CM Yogi

योगी का खड़गे पर पलटवार, कहा- सनातन का अपमान कर रही कांग्रेस का जनता करेगी विसर्जन

Posted by - May 2, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के भगवान राम पर दिए…
Power

विद्युत वितरण क्षेत्र में बड़े रिफॉर्म्स को तैयार योगी सरकार

Posted by - April 12, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में बेहतर विद्युत व्यवस्था को लेकर कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

Posted by - March 5, 2024 0
मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काझा खुर्द में आयोजित स्वास्थ्य शिविर…
Indian Idol-13 winner Rishi Singh met CM Yogi

इंडियन आइडल-13 के विजेता ऋषि सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से लिया आशीर्वाद

Posted by - April 5, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से लोक भवन स्थित उनके कार्यालय पर इंडियन आइडल-13 के विजेता ऋषि सिंह (Rishi…