NIA

पुलवामा हमला केस : NIA ने अटैच किए आरोपियों के घर

588 0
श्रीनगर । पुलवामा हमले मामले  (Pulwama Attack Case) में NIA की चार्जशीट में नामजद शाकिर बशीर माग्रे और इंशा जान के घरों को अटैच कर दिया है। शाकिर पर आरोप है कि उसने आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार को शरण दी थी। इसके अलावा इंशा ने आदिल डार को भोजन के साथ अन्य सहायता भी मुहैया कराई थी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) ने पुलवामा हमले के मामले (Pulwama Attack Case) में आरोपी शाकिर बशीर माग्रे और इंशा जान के घर को अटैच कर दिया है। एनआईए ने दोनों को पिछले साल दो अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया था और पुलवामा हमले मामले में एनआईए की चार्जशीट में नामजद किया गया था।

NIA के मुताबिक, आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के तहत घर को जब्त किया गया। NIA  ने बताया था कि शाकिर बशीर माग्रे को फरवरी 2020 में जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में माग्रे ने बताया कि बशीर ने कथित तौर पर पुलवामा हमले के आत्मघाती हमलावर अदील अहमद डार को आश्रय दिया था।

एजेंसी के मुताबिक, इंशा जान ने पुलवामा में अपने घर पर रहने के दौरान आतंकवादियों को भोजन और अन्य जरूरी सामग्री भी मुहैया कराई थी।

Related Post

मोहाली: यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव को गोलियों से भूना

Posted by - August 7, 2021 0
मोहाली में शनिवार को दिनदहाड़े सेक्टर 71 की मार्केट में यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव विक्की मिडूखेड़ा की गोली…
akhilesh yadav

मोटेरा के नामकरण पर अखिलेश यादव बोले- भगवान विष्णु से बड़ा कोई नेता नहीं

Posted by - February 24, 2021 0
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) बुधवार को लखनऊ में…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए पेट्रोलियम भंडार की स्थापना की गई

Posted by - June 28, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को ओएनजीसी कम्युनिटी सेंटर, देहरादून में आयोजित ऑल इण्डिया ऑइल सैक्टर…