एक ही रात में कई दुकानों के ताले तोड़ वारदातों को अंजाम

एक ही रात में कई दुकानों के ताले तोड़ वारदातों को अंजाम

749 0

आशियाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक ही रात में कई दुकानों के ताले तोड़ कीमती सामान  चोरी करने के बाद मंदिर के दानपात्र से  हजारों की नकदी चोरी कर फरार हो गए। वहीं चोरों की सारी करतूतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंदिर के प्रबंधक सहित स्थानीय दुकानदारों की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरोग़ा के बेटे से उड़ाए जेवरात व नकदी

आशियाना थाना क्षेत्र के 584 क/ 221 मंगली गली बंगला बाजार में रहने वाले संजय तिवारी ने बताया कि उनकी आशियाना इलाके स्थित प्रियम प्लाजा पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर पूजन भण्डार की दुकान है और वह मंदिर के ट्रस्टी व प्रबंधक है। रोज की तरह वह सोमवार की रात करीब दस बजे अपनी दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों से चोरी की जानकारी मिलने पर दुकान पहुंचने पर दुकान का ताला टूटा हुआ था और दुकान के गल्ले में रखे करीब 4500 रूपए सहित दुकान में रखा इनवेंटर व बैटरा चोरी हो गया।

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

वहीं दुकान से मिले हुए दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के दानपात्र से बेखौफ चोरों ने 20 से 25 हजार रुपए सहित मंदिर में रखा बैटरा व इनवेंटर चोरी हो गया था। घटना की जानकारी कन्ट्रोल रूम पर पुलिस को दी थी। वहीं दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के बगल जूस का दुकान चलाने वाले कादिम पुत्र मुनव्वर निवासी बंगला बाजार ने बताया कि उसकी दुकान से बेखौफ चोरों ने गल्ले में रखे दस हजार रुपए सहित बैटरी व इनवेंटर चोरी कर फरार हो गए हैं। पीड़ितों ने पुलिस कन्ट्रोल रूम में कॉल कर शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशियाना थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता ने बताया कि चोरी का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच के बाद घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की शिनाख्त की जा रही है।

 

Related Post

CM Dhami

लोक भवन में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक परिसर में मिलेंगी कई सुविधाएं

Posted by - April 16, 2026 0
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने गुरुवार को लोक भवन परिसर…
Holiyas wished CM Dhami a Happy Holi

चम्पावत से आए होल्यारों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, होली की दी शुभकामनाएं

Posted by - February 25, 2026 0
देहरादून। जनपद चम्पावत के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से आए होल्यारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

लखीमपुर हिंसा मामले की जांच करेंगे रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव

Posted by - October 7, 2021 0
लखनऊ। लखीमपुर खीरी में उपद्रव के बाद भड़की हिंसा में चार किसान सहित आठ लोगों की मौत के प्रकरण के सुप्रीम…
Akharas are preparing their own databases

महाकुम्भ में सनातन धर्म के ध्वज वाहक 13 अखाड़े तैयार कर रहे हैं अपने-अपने अखाड़े का डेटा बेस

Posted by - December 10, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) को दिव्य, भव्य, स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए प्रदेश की योगी…