JP NADAA

बंगाल चुनाव: भाजपा की आक्रामक रणनीति, नड्डा करेंगे रोड शो और 7 रैलियां

1015 0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा आक्रामक ढंग से प्रचार कर रही है। इसी कड़ी में आज भाजपा की आज 7 रैलियां होनी हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) तीन-तीन जनसभाएं करेंगे। इसके अलावा भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा (JP Nadda) बिष्णुपुर में रोड शो के अलावा एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव आठ चरणों में कराए जाने हैं। इससे पहले तमाम पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर होने के बाद भी पिछले दो दिनों से लगातार जनसंपर्क करने की कोशिश कर रही हैं। भाजपा भी ममता के जवाब में लगातार चुनावी रैलियों और रोड शो के आयोजन कर रही है।

भाजपा के आज के कार्यक्रम के मुताबिक पार्टी ने बंगाल चुनाव पर आक्रामक रणनीति अपनाई है। इसी के तहत भाजपा की आज 7 रैलियां आयोजित होनी हैं। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा एक रैली करने के अलावा रोड शो भी करेंगे ।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पुरुलिया, बांकुड़ा और मेदिनीपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भी आज बंगाल का दौरा करेंगे। भाजपा से मिली जानकारी के मुताबिक राजनाथ दासपुर, सबांग और सलबोनी में जनसभाएं करेंगे।

राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा (JP Nadda) भी आज बंगाल दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक नड्डा बिष्णुपुर में रोड शो करेंगे। इसके अलावा नड्डा कोतुलपुर में रैली भी करेंगे।

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव आठ चरणों में कराने का एलान किया है। नतीजों की घोषणा दो मई को की जाएगी।

Related Post

DM Savin Bansal

दुर्गम पगंडंडी नापते डीएम, जनता में जगा रहे सरकार, प्रशासन के प्रति विश्वास

Posted by - May 15, 2025 0
देहरादून : मुख्यमंत्री की प्ररेणा से जिलाधिाकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal ) दुरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर में माध्यम…
ANIL DESHMUKH

परमबीर सिंह की अर्जी पर देशमुख पर सौ करोड़ वसूली के आरोप की जांच CBI करेगी

Posted by - April 5, 2021 0
मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) के आरोपों पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल…
AK Sharma

किसानों की तरक्की को समर्पित था स्व. बाबू गेंदा सिंह का सम्पूर्ण जीवन: एके शर्मा

Posted by - November 15, 2023 0
कुशीनगर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma), सांसद देवरिया, सांसद कुशीनगर, विधायकगण द्वारा विकास खंड तमकुही के…