पुलिस ने लखनऊ में विकास दुबे के बहनोई को धर दबोचा

पुलिस ने लखनऊ में विकास दुबे के बहनोई को धर दबोचा

1065 0

कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के बहनोई को कृष्णानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर सरकारी गाड़ी के दस्तावेज तैयार करने में हेराफेरी का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर महेश दुबे के मुताबिक पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी कृष्ण गोपाल दीक्षित अचलगंज उन्नाव का रहने वाला है।

महिला पुलिस ने मकान मालिक पर छेडख़ानी का आरोप लगाया

वह विकास दुबे व दीप प्रकाश का बहनोई है। इसी ने सरकारी वाहन के दस्तावेज में हेराफेरी की थी। पुलिस सरकारी एंबेस्डर कार का कूटरचित दस्तावेज बनाया। पुलिस ने रविवार देर रात को आरोपी को इलाके से दबोच लिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब हो कि कानपुर के बिकरू में 3 जुलाई की रात को विकास दुबे ने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर डिप्टी एसपी सहित आठ पुलिसकर्मियों को गोलियों से भून डाला था। पुलिस ने कुछ दिन बाद 10 जुलाई की सुबह विकास दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं उसके भाई कृष्णानगर निवासी दीप प्रकाश के घर से पुलिस ने एक सरकारी नंबर की एंबेसडर कार बरामद की थी जो वृंदावन कालोनी निवासी विनीत पांडेय की थी। पांच जुलाई को कृष्णानगर पुलिस ने इस मामले में विनीत की तहरीर पर विकास दुबे व उसके भाई दीप प्रकाश दुबे के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया था। विनीत के मुताबिक वह कार 2009 में नीलामी में खरीदी थी।

 

Related Post

मध्य प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त इलाके में दौरा करने पहुंचे कृषि मंत्री तोमर पर लोगों ने फेंका कीचड़

Posted by - August 8, 2021 0
बाढ़ से जूझ रहे मध्य प्रदेश में शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रभावित इलाकों में दौरा करने…
ममता बनर्जी

ममता बोली- NRC के डर से 30 लोगों ने की आत्महत्या, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

Posted by - December 17, 2019 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे प्रदेश में NRC (नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़न्स) के डर…
CM Dhami

विकास और विरासत के बल पर केदारनाथ सीट पर जीतेगी भाजपा: मुख्यमंत्री

Posted by - October 28, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उखीमठ-रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल का नामांकन…

कांग्रेस में जंग जारी! सिद्धू के सलाहकार ने ‘अलीबाबा और 40 चोर’ कहकर कैप्टन पर फिर साधा निशाना

Posted by - August 25, 2021 0
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने अब सीएमकैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर विवादित बयान…