Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर

333 0

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रात दस बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज रात 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे वे मेफेयर रिजॉर्ट जाएंगे। 24 अगस्त की सुबह 10ः30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम चंपारण का दौरा करेंगे। सुबह 11ः30 रायपुर के निजी होटल से इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक लेंगे।

इसमें छत्तीसगढ़ और उससे जुड़े सात राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी से चर्चा करेंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सुरक्षा एवं विकास संबंधी बैठक में दोपहर 2ः30 शामिल होंगे। 25 अगस्त की सुबह 10.30 बजे एनसीबी ऑफिस का उद्घाटन करेंगे।

25 अगस्त की दोपहर 1ः30 बजे निजी होटल में सहकारिता के विस्तार संबंधी बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान सहकारी संगठनों के कामकाज और विकास पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वे रविवार शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Post

Savin Bansal

विधवा शांति राणा को राहत: जिला प्रशासन ने CSR फंड से ₹4 लाख का कर्ज उतारा

Posted by - December 18, 2025 0
देहरादून:  पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद जीवन की कठिन परिस्थितियों से जूझ रही विधवा शांति राणा के मामले में…
chakratirtham

नैमिषारण्य के 84 कोसीय परिक्रमा की कैसे हुई शुरुआत, जानें क्या है पूरी कहानी

Posted by - March 1, 2021 0
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में प्रत्येक वर्ष के फाल्गुन मास की प्रतिपदा से शुरू होने वाले विश्व विख्यात 84…
CM Dhami

किसान हमारे अन्नदाता और असली नायक – मुख्यमंत्री

Posted by - March 14, 2026 0
पंतनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान…

देश के विकास के लिए स्वामी विवेकानंद चाहिए, जिन्ना नहीं : संबित पात्रा

Posted by - November 16, 2021 0
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा कि चुनावों के समय अखिलेश यादव प्रदेश में जिन्ना को ले…