CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय बेमेतरा में उपमुख्यमंत्री के भांजे के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए शामिल

206 0

बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) आज शुक्रवार काे बेमेतरा नयापारा में तुषार साहू के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने तुषार साहू को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि हम सब दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं, इस कठिन समय में हम सब को धैर्य बनाए रखना है।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि तुषार साहू एक होनहार युवा थे। समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से उनकी भागीदारी रहती थी। किसी भी कार्य को वह हमेशा समर्पण और सेवा भाव से करते थे। उनकी कमी हम सब को खलेगी। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी श्रद्धांजलि दी और परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं, गणमान्य नागरिकों और तुषार साहू के करीबी सहयोगियों ने भी दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान प्रकट किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

भारतीय शूरवीर नीरज चोपड़ा काे रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

गौरतलब है कि तुषार साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव के भांजे थे। विगत 4 अगस्त को उनकी कवर्धा ज़िले के बोडला स्थित रानीदहरा जलप्रपात में नहाने के दौरान डूबने से मृत्यु हो गयी थी।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने पैदल चलकर जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वावलंबन का दिया संदेश

Posted by - November 13, 2025 0
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) अपने एक दिवसीय चंपावत भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को टनकपुर पहुँचे। उन्होंने राष्ट्र…
कोरोना वायरस

कोरोना वायरस फैसले की आंशका के मद्देनजर सरकार सतर्क व सावधान : योगी

Posted by - March 14, 2020 0
वाराणसी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस फैसले की आंशका के मद्देनजर सरकार सतर्क व सावधान…
CM Dhami

सीएम धामी ने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग लाभार्थियों को वन क्लिक व्यवस्था से भेजी पेंशन

Posted by - March 1, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने अपने आवास में शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दी जाने…