CM Nayab Singh

‘विनेश आप भारत का गौरव हैं’, हरियाणा सीएम ने दिया भरोसा

425 0

चंडीगढ़। हरियाणा की धाकड़ बेटी विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ओलंपिक मुकाबले से डिसक्वालीफाई होने पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) का ट्वीट सामने आया है। सीएम ने प्लैटफॉर्म X पर लिखा कि विनेश आप भारत का गौरव हैं, आप हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं, आपने अपनी शानदार खेल प्रतिभा से ओलंपिक में भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

सीएम ने आगे लिखा कि, “आज का फैसला हर भारतीय के लिए बेहद ही दुखद है। हरियाणा समेत पूरा भारत आपके साथ खड़ा है। आपने सभी चुनौतियों का डट कर सामना किया है। हमें अपनी बेटी पर पूर्ण विश्वास है कि आप हर बाधाओं को पार कर हमेशा भारत का मान बढ़ाती रहेंगी। भारत की शान हमारी बेटी विनेश फोगाट।”

बता दें कि डिसक्वालीफाई के बाद अब वो न केवल फाइनल से बाहर हो गई, बल्कि मेडल से भी चूक गईं है। उनको अयोग्य घोषित कर दिया गया है, क्योंकि आज सुबह उनका वेट तय मानकों से थोड़ा सा ज्यादा पाया गया है। वहीं इस पर दिग्गज नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं। बीते दिन भारतीय महिला पहलवान ने पहले मुकाबले में पूर्व ओलंपिक गोल्ड विजेता नंबर-1 रेसलर जापान की युई सुसाकी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक क्वार्टरफाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को हराया था। सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमान लोपेज को मात दी थी।

Related Post

CM Dhami

मातृ शक्ति राज्य की सबसे बड़ी ताकत, उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने में माताओ- बहनों की सबसे बड़ी भूमिका- सीएम

Posted by - May 20, 2025 0
सीएम धामी (CM Dhami) ने राज्य के सभी नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों को नसीहत दी है कि वे अपनी भूमिका…
DM Savin Bansal

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, सिर्फ पात्र लाभर्थियों को ही मिले सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Posted by - June 11, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) ने जिले में अपात्र राशन एवं आष्युमान कार्ड पर जिला प्रशासन शिकंजा…