Rahul Gandhi

कोरोना का बड़ा खतरा बरकरार, लापरवाही नहीं करनी चाहिए : राहुल

845 0
नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी लगातार बड़ा खतरा बनी हुई है और लोगों को जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
राहुल गांधी का ट्वीट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी लगातार बड़ा खतरा बनी हुई है और लोगों को जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया जैसा कि मैंने पहले भी आगाह किया था, कोविड-19 महामारी लगातार बड़ा खतरा बनी हुई है। कृपया सतर्क रहें, मास्क पहनें और पूरी सावधानियां बरतें।

Corona Update: पिछले 24 घंटे में 26,291 लोग हुए कोरोना संक्रमित, 118 मौतें

कांग्रेस नेता ने एक ग्राफ भी साझा किया जिसमें दर्शाया गया है कि पिछले चार हफ्तों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुना हो गए। गौरतलब है कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 26,291 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,85,339 हो गई।

 

देश में 85 दिन बाद एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आए। इससे पहले 20 दिसम्बर को 24 घंटे में 26,624 नए मामले सामने आए थे।

Related Post

Road Safety

योगी सरकार का ट्रैफिक अवेयरनेस मंत्र हिट, पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4 लाख कम हुए चालान

Posted by - January 2, 2026 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग ने वर्ष भर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति…
Dimple Yadav

‘गुंडों, माफिया और अपराधियों की भाभी हैं डिंपल यादव, दें हमारे मंगलसूत्र का हिसाब’

Posted by - April 26, 2024 0
लखनऊ । पुलवामा आतंकी हमले पर राजनीतिक बयानबाजी के बाद सपा नेत्री डिंपल यादव (Dimple Yadav) उन महिलाओं के निशाने पर…
Karthik Aryan

कार्तिक आर्यन ने पीएम केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपये दिए, मैं जो भी हूं, भारत की वजह से

Posted by - March 30, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई में पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ रुपए…