CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री साय की पहल से बगीचा में शुरू होगा अपेक्स बैंक की शाखा

248 0

रायपुर। जशपुर जिले के बगीचा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) की पहल से जल्द ही अपेक्स बैंक की शाखा का शुभारंभ होगा। रायपुर स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की क्षेत्रिय बैंक ने बगीचा में अपेक्स बैंक की शाखा शुरू करने की अनुमति प्रदान कर दी है। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद जल्द ही अपेक्स बैंक बगीचा में काम करना प्रारंभ होगा।

इस बैंक के शुरू हो जाने से बगीचा ब्लाक के किसानों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अपेक्स बैंक का प्रयोग किसानों के समर्थन मूल्य में फसलों की खरीदी के भुगतान के लिए किया जाता है। इस बैंक में जमा होने वाली राशि को निकालने के लिए किसानों को जशपुर और कुनकुरी तक दौड़ लगाना पड़ता था। अपेक्स बैंक की शाखा खुल जाने किसानों को इस दौड़ से मुक्ति मिल जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) की नेतृत्व वाली राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार निर्णय ले रही है।

इस हनुमान मंदिर में हिंदू नहीं मुस्लिम कराते हैं पूजा, जानें इसकी वजह

छत्तीसगढ़ सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किये गए वायदों को पूरा करते हुए पंजीकृत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद कर, बोनस सहित धान का मूल्य किसानों के खाते में डाल चुकी है। इससे किसानों में प्रसन्नता व्याप्त है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने अपने जन्मदिन पर जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया

Posted by - September 16, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने संकल्प दिवस (Sankalp Diwas) पर शुक्रवार सुबह घंटाघर में संकल्प दौड़ का…
Yogi Adityanath

गोरखपुर की होली: गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में चटक होते हैं सामाजिक समरसता के रंग

Posted by - March 22, 2024 0
गोरखपुर। गुरु गोरखनाथ (Guru Gorakhnath) की साधना स्थली गोरखपुर में होली का उल्लास सामाजिक समरसता के चटक रंगों में उफान…