IED Blast

अबूझमाड़ मुठभेड़ में शामिल जवानों की वापसी के दौरान हुआ आईईडी विस्फोट

237 0

नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में पांच नक्सलियों को ढेर करने के बाद मुठभेड़ (Naxalite Encounter) में शामिल जवानों की वापसी के दौरान जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में आईईडी विस्फोट (IED Blast) हुआ है। इस विस्फोट से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, सभी जवान सुरक्षित हैं।

आईईडी विस्फोट (IED Blast) होने की पुष्टि करते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध इस मानसून में पहला बड़ा अभियान चलाया गया है।

मंगलवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ देर शाम तक जारी रही, इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। जवानों ने सर्चिंग में मौके से तीन राइफल और 12 देशी बंदूक एवं नक्सल सामग्री बरामद की है।

अबूझमाड़ के जंगल में जवानों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह सर्चिंग के बाद जवानों की वापसी के दौरान एक आइईडी विस्फोट (IED Blast) हुआ। जवानों से काफी दूर विस्फोट होने से कोई क्षति नहीं पहुंची है, सभी जवान सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि आईईडी (IED Blast) में किसी जानवर के संपर्क में आने से संभवत: विस्फोट हो गया होगा। जवानों की वापसी के बाद विस्तृत जानकारी मिलेगी।

Related Post

PM Modi

10 जून को पीएम मोदी करेंगे करोड़ो की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Posted by - June 9, 2022 0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) कई परियोजनाओं का उद्घाटन और…
CM Vishnudev

पानी प्रकृति का अनमोल उपहार जिसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी : मुख्यमंत्री साय

Posted by - January 10, 2025 0
रायपुर। पानी प्रकृति का अनमोल उपहार है, जिसे ईश्वर ने हमें बेमोल दिया है, लेकिन हमें इसका मोल समझना होगा।…