CM Nayab Singh

सीएम नायब ने सिरसा को दी 78 करोड़ से अधिक राशि की विकास परियोजनाओं की सौगात

301 0

सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने बुधवार को स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जिला को 78 करोड़ रुपये से अधिक राशि की 13 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 10 करोड़ 35 लाख 65 हजार रुपये की 5 परियोजनाओं का उद्घाटन व 67 करोड़ 66 लाख 72 हजार रुपये की लागत की विभिन्न 8 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 10 करोड़ 35 लाख 65 हजार रुपये की 5 परियोजनाओं का उद्घाटन किया, इनमें 2 करोड़ 24 लाख रुपये लागत के गांव शेरपुरा में खरीद केंद्र, 2 करोड़ 61 लाख रुपये लागत के गांव पन्नीवाला रलदू से पन्ना खोखर रोड़, 1 करोड़ 87 लाख रुपये लागत का गांव सुखेरा खेड़ा से आशा खेड़ा रोड़, 1 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से गांव नोरंग से असीर तथा 1 करोड़ 93 लाख लागत से निर्मित गांव मलिकपुरा से जंडवाला जटान से रामपुरा बिश्नोइया रोड़ शामिल है।

67 करोड़ से अधिक की लागत की इन 8 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

इसी प्रकार मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने 67 करोड़ 66 लाख 72 हजार रुपये की लागत की विभिन्न 8 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया, इनमें गोरीवाला के लंबी में 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय, 14 करोड़ 43 लाख रुपये लागत से जिला में बनने वाले 26 उप स्वास्थ्य केंद्र, 2 करोड़ रुपये राशि से बनने वाली जनस्वास्थ्य विभाग की 4 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, 14 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से बनने वाली अनाज मंडी, सब्जी मंडी व लक्कड़ मंडी का विस्तारीकरण।

2 करोड़ 37 लाख रुपये से अधिक राशि से बनने वाला गांव धोतड़ का खरीद केंद, गांव कमाल में 2 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक राशि की लागत से बनने वाला खरीद केंद्र, गांव गिदड़ खेड़ा से गंगा से गोदिकां तक 3 करोड़ 22 लाख रुपये से अधिक राशि से बनने वाला लिंक रोड़ तथा 4 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक राशि की लागत से बनने वाले रायपुर वॉया ढूकड़ा से बरुवाली द्वितीय (पंजाब हेड) होते हुए लिंक की परियोजना शामिल है।

प्रदेश सरकार ने लोगों के बिजली के बिलों को कम करने का काम किया: नायब सिंह सैनी

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, पूर्व राज्यपाल गणेशी लाल, उपायुक्त आर.के. सिंह, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, चेयरमैन वेद फुला, जिलाध्यक्ष भाजपा निताशा सिहाग, वरिष्ठï भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, चेयरमैन देव कुमार शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, रतनलाल बामणिया, शीशपाल कंबोज, सिकंदर खट्टïर, प्रमोद कंबोज, मक्खन सिंह ख्योवाली, अमन चोपड़ा, वीरेंद्र तिन्ना, विजय वधवा, तरुण गुलाटी, भूपेश मेहता, गोविंद कांडा, हनुमान कुंडू, साबरमल गुर्जर सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Turtles

कछुआ संरक्षण की दिशा में योगी सरकार ने बढ़ाए अभूतपूर्व कदम

Posted by - May 22, 2025 0
लखनऊ: जीव-जंतु के प्रति अनुराग रखने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कछुआ संरक्षण…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने की छात्रों से स्वच्छ उत्तराखण्ड अभियान में सहयोग की अपील

Posted by - September 28, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल में आयोजित स्वच्छता ही…
cm yogi

स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित महाकुम्भ के लिए प्रधानमंत्री देंगे 7000 करोड़ से अधिक का उपहार: मुख्यमंत्री

Posted by - December 7, 2024 0
प्रयागराज : विश्व के सबसे बड़े आध्यत्मिक-सांस्कृतिक समागम ‘प्रयागराज महाकुम्भ’ (Prayagraj Maha Kumbh) के औपचारिक शुभारंभ से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Yogi Adityanath

गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई: सीएम योगी

Posted by - April 18, 2022 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM yogi adityanath) अवैध कब्जों को शिकायतों को लेकर बहुत गंभीर देखें और उन्होंने अधिकारियों को…
अजित पवार को झटका

आठ विधायकों ने अजित पवार का साथ छोड़ा, शरद पवार की बैठक में पहुंचे

Posted by - November 23, 2019 0
मुंबई। शनिवार सुबह एनसीपी प्रमुख के भतीजे अजित पवार ने बीजेपी को समर्थन देकर महाराष्ट्र में सरकार तो बना ली,…