Bribe

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने एसएचओ को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया अरेस्ट

222 0

चंडीगढ़। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा पानीपत जिला में कार्यरत निरीक्षक बिलासाराम तथा निजी व्यक्ति धर्मेंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपी धर्मेंद्र को देर सांय ₹100000 की रिश्वत (Bribe) लेते हुए गिरफ्तार किया गया जबकि आरोपी निरीक्षक बिलासाराम मौके से फरार हो गया।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि पानीपत के सेक्टर 13/17 पुलिस थाने में कार्यरत एसएचओ बिलासाराम तथा निजी व्यक्ति धर्मेंद्र द्वारा शिकायतकर्ता के दोस्त का नाम एफआईआर में से निकालने के बदले में ₹100000 की रिश्वत की मांग की जा रही है।

ब्यूरो करनाल की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए दोनों आरोपियों को पकडऩे के लिए योजना बनाई और (Bribe)आरोपी धर्मेंद्र को ₹100000 की रिश्वत (Bribe)लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य आरोपी निरीक्षक मौके से फरार हो गया। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।

ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत (Bribe) की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related Post

CM Dhami

पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदार नाथ के पावन दर्शन

Posted by - November 1, 2024 0
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार के…
CM Dhami

अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - March 3, 2026 0
देहरादून : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण…

बिहार चुनाव में छुपाए उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड, SC ने भाजपा-कांग्रेस सहित 9 दलों पर ठोका जुर्माना

Posted by - August 11, 2021 0
बिहार विधानसभा चुनाव में कई राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास सार्वजनिक नहीं करने के मामले में सख्त…