Sharad Pawar

शरद पवार ने साधा निशाना, कहा बंगाल में सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा

1155 0
बारामती (महाराष्ट्र)। एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने भाजपा पर निशाना साधा है। पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। वहीं पवार (Sharad Pawar) ने ये भी कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के नतीजे देश को नई दिशा देंगे।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने भाजपा पर निशाना साधा। शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि ‘पश्चिम बंगाल में भाजपा अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।’

शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि ‘बंगाल के लोग स्वाभिमानी हैं। अगर कोई बंगाली संस्कृति पर हमला करने की कोशिश करता है, तो एकजुट हो जाते हैं। कोई कुछ भी कहे, मुझे यकीन है कि ममता बनर्जी बंगाल में सरकार का नेतृत्व करेंगी।’

राज्यसभा सांसद और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने बारामती के गोविंद बाग में अपने आवास पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनावों के बारे में अपनी राय व्यक्त की।

पांच राज्यों में चुनाव के नतीजे देश को नई दिशा देंगे

पवा (Sharad Pawar) ने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के नतीजे देश को एक नई दिशा देंगे। पवार  (Sharad Pawar) ने कहा कि ‘वर्तमान में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इनमें से असम में ही भाजपा सत्ता बरकरार रख पाएगी। केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में अन्य दल सफल होंगे। केरल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वामपंथी दल एक साथ आ गए हैं। सत्ता भी वामपंथ के हाथों में है इसलिए, केरल में वाम सरकार फिर से आएगी।’

पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि ‘तमिलनाडु के लोग स्टालिन और उनकी पार्टी द्रमुक के पक्ष में हैं। इसलिए वहां डीएमके सत्ता में आएगी। असम में भाजपा का शासन है इसलिए असम के अन्य राजनीतिक दलों की तुलना में भाजपा बेहतर स्थिति में है। यहां भाजपा को सफलता मिलेगी।

Related Post

आर्थिक गणना

यूपी देश की आर्थिक महाशक्ति बनने की क्षमता रखता है : योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 26, 2019 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यूपी में 7वीं आर्थिक गणना का शुभारम्भ किया। राज्य सरकार के सहयोग से…
Modi-Yogi

मोदी से बोले योगी, आपके बताए गये ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ के मंत्र से मिला बेहतर परिणाम

Posted by - June 12, 2021 0
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से…
pm modi with sister p niveda

टीका लगने के बाद नर्स से बोले PM मोदी- लगा भी दी और पता भी नहीं चला

Posted by - March 1, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली।वैक्सीन…