WhatsApp पर ही देख सकेंगे बिजली का बिल, जानें तरीका

1473 0

नई दिल्ली। साउथ और वेस्ट दिल्ली में रहने वाले उपभोक्ताओं के घर अगर बिजली बिल नहीं आया है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिजली वितरण कंपनी BSES ने व्हाट्सऐप नंबर जारी किया है जिस पर उपभोक्ता ड्यूप्लिकेट बिल मंगवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-LG G8 के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, इससे एक दिन पहले किया जा सकता है लॉन्च 

आपको बता दें दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी BSES ने कहा है कि वह व्हाट्सऐप पर ही अपने ग्राहकों को डुप्लिकेट बिजली का बिल देगी। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने अपनी वेबसाइट और ऐप के जरिए बिजली का डुप्लिकेट बिल निकालने की सुविधा दी है।

ये भी पढ़ें :-भारत में 29 जनवरी को लॉन्च हो Honor View 20, जानें क्या है लॉन्चिंग समय 

कई बार बिजली बिल समय पर उनके घर नहीं पहुंचता, जिससे उन्हें बेवजह ही लेट फीस भरनी पड़ जाती है। कई बार बिजली बिल खो भी जाता है, इससे भी उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए बीएसईएस ने साउथ और वेस्ट दिल्ली में रहने वाले लोगों को ड्यूप्लिकेट बिल उनके मोबाइल पर ही उपलब्ध कराने के लिए एक वॉट्सऐप नंबर (9999919123) जारी किया है।

ये भी पढ़ें :-अब Google Maps बताएगा आपकी गाड़ी की स्पीड 

नंबर सेव करने के बाद आपको #Bill इसके बाद बिना स्पेस दिए अपना 9 अंकों का CA (कस्टमर केयर नंबर) लिखकर 9999919123 पर व्हाट्सऐप मैसेज कर दें। उदाहरण के तौर पर #Bill123456789। मेसेज भेजने के कुछ समय में ही उसी नंबर पर ड्यूप्लिकेट बिल जारी हो जाएगा।

Related Post

केआरके का सलमान पर निशाना

केआरके का सलमान पर निशाना,बोले-भाई आप भी तो कितनी लड़कियों की जिंदगी से खेले हो

Posted by - January 21, 2020 0
मुंबई। बिग बॉस 13 में इस बार कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्ते खूब सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन यह…

सिर में चोट लगने की वजह से कई महीनों के लिए चली गई थी इस एक्ट्रेस याददाश्त

Posted by - July 24, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म ‘भारत’ में काम कर चुकीं दिशा पाटनी अपनी फिटनेस के लिए बॉलीवुड सुर्खियों में रहती हैं।दिशा ने…
बीजेपी विधायक

बीजेपी विधायक बोले-ऐसा कोई भी बूथ नहीं है जहां मोदी जी ने कैमरा न लगवाया हो

Posted by - April 16, 2019 0
गुजरात। केंद्रीय बाल विकास कल्याण मंत्री व सुल्तानपुर से बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी के बाद गुजरात के फतेहपुरा से बीजेपी…