weather report of uttar pradesh

Weather Report : मौसम विभाग का अनुमान, UP में बारिश के आसार

840 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम (Weather Report) एक बार फिर करवट बदल सकता है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बदली और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (Weather Report) ने कुछ हिस्सों में हल्की के आसार जताए हैं।

प्रदेश में तापमान साथ गर्मी बढ़ती जा रही है। अभी से लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान हैं। इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर मौसम के करवट बदलने के संकेत दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दो से तीन दिन में प्रदेश कई हिस्सों में बदली छायी रहेगी और हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के बाद मौसम में कुछ सुधार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आशा है कि बादलों की आवाजाही से गर्मी से थोड़ी निजात मिल सकती है।

लखनऊ का अधिकतम तापमान रहेगा 36 डिग्री सेल्सियस

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। हालांकि शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पहाड़ों पर चल रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मुजफ्फरनगर, आगरा, अलीगढ़ और आसपास के जिलों में शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि राजधानी में 24 घंटों में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम सुस्ख रहेगा और कुछ स्थानों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

जानिए, शुक्रवार को अपने शहर का अनुमानित तापमान

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
लखनऊ 20.0 36.0
कानपुर 19.0 36.0
मुजफ्फरनगर 18.0 36. 0
वाराणसी 18.0 36.0
बांदा 18.0 36.0
गोरखपुर 17.0 36.0
आगरा 18.0 36.0
अलीगढ़ 17.0 35.0
मेरठ 16.0 34.0
झांसी 19.0 36.0
प्रयागराज 18.0 36.0

Related Post

खुद को पूर्व प्रधानमंत्री के खानदान का बताता हैै धर्मांतरण करवाने का आरोपी उमर गौतम

Posted by - June 22, 2021 0
एटीएस ने सोमवार को धर्मांतरण के मामले में जिस मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया है, वह खुद को पूर्व प्रधानमंत्री…
pm modi

पहले अपराधी खेलते थे थे अवैध कब्जे के टूर्नामेंट : पीएम मोदी

Posted by - January 2, 2022 0
मेरठ। क्रांतिधरा में रविवार को प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय (Sports University) का शिलान्यास करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM…
Mahashivratri

महाकुम्भ में 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने फहराई सनातन की धर्म ध्वजा

Posted by - February 26, 2025 0
महाकुम्भनगर: तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहे दिव्य-भव्य और सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ (Maha Kumbh)…