प्रि‍यंका की राजनीति में इंट्री के बाद पीएम मोदी का हमला

1470 0

नई दिल्‍ली। प्रियंका गांधी बुधवार यानी आज कांग्रेस पार्टी की महासचिव नियुक्त की गई हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश-पूर्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासचिव नियुक्त होने से पहले भी प्रियंका पार्टी के लिए प्रचार करती थीं।पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रियंका गांधी की राजनीति में इंट्री पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार है, वहीं कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी है।

ये भी पढ़ें :-बाल ठाकरे जयंती पर फडणवीस ने 100 करोड़ के स्मारक के लिए सौंपे दस्तावेज 

आपको बता दें बीजेपी बूथ वर्कर्स से संवाद में बिना नाम लिए पीएम मोदी का प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी है, हमारे लिए पार्टी ही परिवार है। हमारा विरोध कांग्रेस की संस्कृति से है। कांग्रेस मुक्त देश का मतलब कांग्रेस मुक्त संस्कृति से है। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वहां की सरकार ने लोकतांत्रिक तरीकों से चुनाव नहीं होने दिए।

ये भी पढ़ें :-प्रियंका वाड्रा की नियुक्ति पर बीजेपी का तंज 

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हमने छात्रों के लिए प्रमाणपत्रों को सेल्फ अटेस्टेड करने की प्रक्रिया शुरू की।माओवाद प्रभावित जिलों में करीब 4.5 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 2400 मोबाइल टावर लगाए जा चुके हैं।

Related Post

GIS की सफलता में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी भूमिका: सीएम योगी

Posted by - March 13, 2023 0
गोरखपुर। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को…
housing scheme

एक और आवास योजना

Posted by - January 2, 2021 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ रोटी-कपड़ा और मकान व्यक्ति की मूल जरूरत होती है। जब व्यक्ति को ये तीनों चीजें उपलब्ध हो…
इंटरनेट बैंकिंग

ATM, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाए सावधान

Posted by - December 11, 2019 0
नई दिल्ली। भारत में एटीएम, क्रेडिट कार्ट, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग फ्रॉड के मामले में 2018-2019 में वृद्धि दर्ज…
Umeed Portal

उम्मीद पोर्टल पर यूपी ने रचा इतिहास, ऑनलाइन वक्फ संपत्ति रजिस्ट्रेशन में यूपी सबसे आगे

Posted by - December 13, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने वक्फ संपत्तियों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन के मामले…