Shubendu Adhikari

नामांकन से पहले बोले शुभेंदु , भारी अंतर से मजबूत सरकार बनाएंगे

708 0
नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित सीट नंदीग्राम से आज भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) आज नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) ने सोनाचुरा सिंहवाहिनी मंदिर में पूजा अर्चना की।

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) आज नामांकन दाखिल करेंगे। शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) हल्दिया में नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ​​बाबुल सुप्रियो और अन्य मौजूद रहेंगे।

नामांकन दाखिल करने से पहले शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) नंदीग्राम के सोनाचुरा सिंहवाहिनी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की. इससे पहले वीरवार को महाशिवरात्रि के मौके पर नंदीग्राम में भगवान शिव के मंदिर में जाकर पूजा की थी.

शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) ने कहा कि ‘मुझे पूरा विश्वास है कि जनता इस बार भाजपा का साथ देगी और बंगाल में असली परिवर्तन के लिए भाजपा को ही लाएगी।’ उन्होंने कहा कि ‘प्रतियोगिता का कोई सवाल ही नहीं है, भाजपा ने 2019 में विधानसभा की 18 सीटें जीतीं. इस बार भारी अंतर से मजबूत सरकार बनाएंगे।’

शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) ने कहा कि ‘बंगाल में रोजगार के अवसरों की कमी है. बदलाव लाने के लिए, हमें इस टीएमसी को हटाने की जरूरत है। टीएमसी एक निजी कंपनी में बदल गई है, जहां केवल ‘दीदी’ और ‘भाईपो’ ही खुलकर बोल सकते हैं।’

Related Post

UP Police played an important role in making UPITS divine and grand.

पुलिस की मुस्तैदी और स्मार्ट पुलिसिंग से जीरो इंसिडेंट इवेंट बना यूपीआईटीएस 2025

Posted by - September 30, 2025 0
ग्रेटर नाेएडा: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (UPITS-2025) को सफल, सुरक्षित और भव्य बनाने में उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police)…
Ritu Suhas

सुदृढ़ और सम्मानजनक स्थिति उन्नत, समृद्ध और मजबूत समाज की द्योतक है स्त्री: ऋतु सुहास

Posted by - October 7, 2024 0
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) ने नवरात्री के शुभ अवसर पर सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी…
Lucknow University

बीएड-2020-22 की महाविद्यालय स्तर से सीधे प्रवेश की प्रक्रिया खत्म

Posted by - January 1, 2021 0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीते अगस्त माह में आयोजित उप्र संयुक्त प्रवेश-परीक्षा बीएड-2020-22 (B.Ed-2020-22)  की महाविद्यालय स्तर से सीधे प्रवेश…

पीएफ घोटाला: सरकार के रवैये पर प्रियंका और माया ने उठाए सवाल

Posted by - November 5, 2019 0
लखनऊ। पीएफ घोटाले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और बसपा सुप्रीमों मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधा है…