Pushkar Dhami

उत्तराखण्ड : पुष्कर धामी हो सकते हैं राज्य के पहले उप मुख्यमंत्री

1487 0

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी का जन्म पिथौरागढ़ के टुंडी गांव में हुआ। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से अपनी उच्च शिक्षा हासिल की। धामी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। व्यावसायिक शिक्षा में उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध के मास्टर डिग्री ली है।

लखनऊ विश्वविद्यालय से अपनी उच्च शिक्षा हासिल की। धामी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। व्यावसायिक शिक्षा में उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध के मास्टर डिग्री ली है। धामी दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

देहरादून: राजभवन पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र, सौंपा इस्तीफा

लखनऊ विश्वविद्यालय में धामी छात्र समस्याओं को उठाने के लिए जाने जाते थे। 1990 से 1999 तक वो ABVP के विभिन्न पदों पर रहे। उनके खाते में लखनऊ में ABVP के राष्ट्रीय सम्मेलन के संयोजक और संचालक होने की उपलब्धि दर्ज है। पुष्कर सिंह धामी यूपी के जमाने में ABVP के प्रदेश महामंत्री भी रहे।

उत्तराखण्ड के अति सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की ग्राम सभा टुंडी, तहसील डीडीहाट में उनका जन्म हुआ। सैनिक पुत्र होने के नाते राष्ट्रीयता, सेवा भाव एवं देशभक्ति को ही उन्होंने धर्म के रूप में अपनाया। आर्थिक अभाव में जीवन यापन कर सरकारी स्कूलों से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। तीन बहनों के पश्चात अकेला पुत्र होने के नाते परिवार के प्रति जिम्मेदारियां हमेशा बनी रहीं।

कुशल नेतृत्व क्षमता, संघर्षशीलता एवं अदम्य साहस के कारण दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए सन 2002 से 2008 तक छह वर्षों तक लगातार पूरे प्रदेश में जगह-जगह भ्रमण कर युवा बेरोजगारों को संगठित करके अनेकों विशाल रैलियां एवं सम्मेलन आयोजित किये।

संघर्षों के परिणामस्वरूप तत्कालीन प्रदेश सरकार से स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण राज्य के उद्योगों में दिलाने में सफलता प्राप्त की। इसी क्रम में 2005 में प्रदेश के युवाओं को जोड़कर विधान सभा का घेराव हेतु एक ऐतिहासिक रैली आयोजित की गयी, जिसे युवा शक्ति प्रदर्शन के रूप में उदाहरण स्वरूप आज भी याद किया जाता है।

Related Post

CM Yogi

निकाय प्रचार के पहले दिन माफिया पर सीएम योगी का करारा प्रहार

Posted by - April 24, 2023 0
सहारनपुर/शामली/अमरोहा। नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) प्रचार अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने माफिया पर करारा…
CM Dhami

सीएम धामी ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Posted by - December 25, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की…
Maharashtra BJP leader Devendra Fadnavis

CM उद्धव ठाकरे के आदेश पर सचिन वाजे को वापस सेवा में लाया गया : फडणवीस

Posted by - March 21, 2021 0
मुंबई । परम बीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने…