harish rawat

हरीश रावत की ने कहा- गहरे भंवर’ में फंस गई है भाजपा

877 0

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में अभी जिस तरह के हालत बने हुए हैं, उसने विपक्षी दल कांग्रेस को भी चुटकी लेने का मौका दे दिया है। उत्तराखंड के राजनीतिक संकट पर पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish Rawat) ने कहा है कि- यूं तो लगता है कि उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन लगभग निश्चित है। शायद हरियाणा में सरकार जाने का डर भी मुख्यमंत्री को बचाने में काम नहीं आ पा रहा है। बीजेपी उत्तराखंड में गहरे भंवर में है और अपने साथ राजनैतिक अस्थिरता के इस भंवर में उत्तराखंड को भी उलझा दिया है।

देहरादून: राजभवन पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र, सौंपा इस्तीफा

हरीश रावत (Harish Rawat) ने कहा कि यह भाजपा का स्वार्थ था जिसका परिणाम उनको आज भुगतना पड़ रहा है, ये आने वाले दिनों में उत्तराखंड को न भुगतना पड़े। उत्तराखंड को सावधान रहने की जरूरत है। बता दें कि आज (9 मार्च) मुख्यमंत्री प्रेस वार्ता करने वाले हैं। इसके बाद वो राज्यपाल से मिले राजभवन जाएंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम पद से इस्तीफा देंगे।

इसके बाद सीएम आवास पर बीजेपी विधायक मंडल दल की बैठक की जाएगी। इसमें नए सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है। केंद्रीय पर्यवेक्षक और पूर्व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी देहरादून पहुंचे चुके हैं।

Related Post

किम जोंग उन ने कोरिया प्रायद्वीप में तनाव के लिए अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार 

Posted by - October 12, 2021 0
सियोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका को कोरिया प्रायद्वीप में तनाव के लिए जिम्मेदार ठहराया है।…
बसपा सुप्रीमों मायावती

लोकसभा चुनाव 2019: गठबंधन से जनता में उमंग, भाजपा में है बौखलाहट – मायावती

Posted by - April 21, 2019 0
लखनऊ। लोकसभा चुनाव में लगातार  सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार यानी आज…
अनुप्रिया

अनुप्रिया देश की पहली आदिवासी कॉ​मर्शियल महिला पायलट बनीं, पूरा हुआ सपना

Posted by - December 26, 2019 0
नई दिल्ली। ओडिशा के माओवाद प्रभावित मलकानगिरि जिले की एक आदिवासी लड़की ने सालों पहले आकाश में उड़ने का सपना…
CM Dhami

कांग्रेस सत्ता में आई तो विकास के नाम पर सिर्फ बहाने होंगे, ट्रिपल इंजन सरकार में होगा चहुंमुखी विकास: धामी

Posted by - January 15, 2025 0
कांग्रेस सत्ता में आई तो देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चमोली के ज्योतिर्मठ में नगर निकाय चुनाव…