CM Yogi Adityanath

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर CM योगी ने महिलाओं को दी शुभकामनाएं

1010 0

लखनऊ। सीएम योगी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि “प्रदेश की नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सर्वांगीण उन्नयन के लिए यूपी सरकार प्रतिबद्ध है।

स्त्री को सृजन की शक्ति मानते हुए पूरे विश्व में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। महिला दिवस मनाने का उद्देश्य नारी को समाज की कुरीतियों से बाहर निकालकर उसे विकसित होने का सुअवसर प्रदान करना है। इस मौके पर सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

सीएम योगी का ट्वीट
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेशवासियों को “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी अविस्मरणीय और महत्वपूर्ण है। आइए, हम मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हों।”

“प्रदेश की नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सर्वांगीण उन्नयन के लिए यूपी सरकार प्रतिबद्ध है। उसी क्रम में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘मिशन शक्ति’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ हो रहा है। आइए, हम सभी ‘मिशन शक्ति’ के उद्देश्यों की सफलता के लिए सहभागी बनें।”

Related Post

Ayushman Card

आयुष्मान कार्ड बनाने में यूपी ने रचा कीर्तिमान, देश में सर्वाधिक 4 करोड़ से अधिक बनाए गये कार्ड

Posted by - November 16, 2023 0
लखनऊ। प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) लगातार युद्धस्तर पर काम…
योगी आदित्यनाथ

उपद्रवियों के साथ फोटो सेशन में व्यस्त हैं कांग्रेस: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - January 5, 2020 0
गोरखपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर गोरखपुर में रविवार सुबह जागरूकता अभियान की शुरुआत…