Menka Gandhi

सांसद मेनका गांधी ने कहा- राजनीति में बढे़ महिलाओं का कद

1083 0
सुलतानपुर। सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) जिले में एक कृत्रिम उपकरणों के वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुलतानपुर पहुंची, जहां उन्होंने महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की बात कही।

सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) जिले में एक कृत्रिम उपकरणों के वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई। महिला सीट होने के सवाल पर सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने कहा कि महिलाओं की चुनाव में भागीदारी बढ़नी चाहिए।0 पंचायत चुनाव में जीत के दावे करते हुए सांसद मेनका गांधी ने कहा कि अभी मुझे यहां सड़क बनवानी है। श्मशान घाट की संख्या बढ़ानी है। जिला परिषद की ताकत का सदुपयोग किया जाना है।

सुलतानपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित कृत्रिम उपकरणों के वितरण कार्यक्रम में मेनका गांधी दिव्यांगों के साथ नजर आई। इस दौरान आर्थिक रूप से तंग लोगों को कृत्रिम दांत लगाने के लिए मेडिकल की टीम तैनात रही। साथ ही दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की गई। सांसद मेनका गांधी ने बेसहारा लोगों को बैसाखी देकर सहारा देने का काम किया।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि चुनाव अच्छा चलेगा और हमें उम्मीद है कि हम हर हाल में चुनाव को जीतेंगे।हमें और सड़के बनानी हैं और बारात घर बनवाने हैं। शमशान घाट बनाकर लोगों की समस्या दूर करनी है। जंगल बनाकर प्रकृति के साथ संतुलन बेहतर करना है।

लोगों ने किया सांसद का अभिनंदन

इस दौरान उन्होंने आभार जताते हुए मेनका गांधी के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण अधिकारी समेत विभिन्न विभाग के सहयोगी अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मेनका गांधी का स्वागत अभिनंदन किया।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने जिलों में दौरों को लेकर सपा समेत विपक्ष के नेताओं को पछाड़ा

Posted by - January 4, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने चुनावी समर में जिलों में दौरों को लेकर समाजवादी पार्टी…
Ayush University

आयुष विवि से संभव हुआ आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक कॉलेजों का एकीकृत नियमन

Posted by - June 29, 2025 0
गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय (AYUSH University) की स्थापना होने से प्रदेश में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी कॉलेजों का…
priyanka gandhi

प्रियंका गांधी बोलीं-अयोध्या मामले में SC के फैसले का सभी करें सम्मान

Posted by - November 9, 2019 0
नई दिल्ली। राम जन्मभूमि-बबारी मस्जिद विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय…