Akhilesh yadav meets member of sunni waqf board

तो सपा के हाथ में है सुन्नी वक्फ बोर्ड के चुनाव में चेयरमैन की चाबी

847 0

लखनऊ। योगी सरकार में सुन्नी वक्फ बोर्ड में कौन बनेगा चेयरमैन इसका फैसला समाजवादी पार्टी के हाथ में है। सुन्नी वक्फ बोर्ड में 8 सदस्य निर्विरोध तय हो गये हैं। इसके बाद योगी सरकार तीन सदस्यों को नामित कर सीधे वक्फ बोर्ड भेजेगी।

किसान महापंचायतः अखिलेश के मंच पर नहीं मिली जगह तो दे दिया इस्तीफा

योगी सरकार में सुन्नी बोर्ड में चेयरमैन कौन बनेगा, इसका फैसला समाजवादी पार्टी के हाथ में है। सुन्नी वक्फ बोर्ड में 8 सदस्य निर्विरोध तय हो गये हैं, जिसके बाद योगी सरकार अब तीन सदस्यों को नामित कर सीधे वक्फ बोर्ड भेजेगी। 11 सदस्यीय वक्फ बोर्ड में एक चेयरमैन होता है जो सदस्य ही नियुक्त करते हैं। चेयरमैन बनने के लिए 6 सदस्यों के वोट की जरूरत होती है।

राज्य सरकार 3 सदस्यों को करेगी नामित

शुक्रवार को 8 निर्विरोध सदस्यों की जीत के बाद अब सबकी निगाहें राज्य सरकार के तीन सदस्यों पर टिकी है जिनको योगी सरकार नामित कर वक्फ बोर्ड में सदस्य बनायेगी। इन तीन सदस्यों के बाद सरकार अधिसूचना जारी कर सभी सदस्यों के बीच बैठक करेगी जहां चेयरमैन नियुक्त होगा। इसकी नियुक्ति 11 सदस्यों में से ही होगी जिसके लिए कम से कम 6 सदस्यों की रजामंदी होनी चाहिये।

जुफ़र अहमद फ़ारूकी को चाहिये सपा का साथ

बीएसपी सरकार और एसपी सरकार में सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रह चुके जु़फ़र अहमद फ़ारूकी को सूबे की योगी सरकार में भी दो बार एक्सटेंशन मिल चुका है। ऐसे में अब हो रहे चुनाव में चेयरमैन पद के लिये रेस में सबसे आगे जुफ़र अहमद फ़ारूकी एक बार फिर से नजर आ रहे हैं।

हालांकि 3 नामित सदस्यों और 2 मुतावल्ली वोट के बावजूद उनको एक और वोट चाहिये होगा। सूत्रों के मुताबिक जुफ़र अहमद फ़ारूकी से दोनों बार काउंसिल के सदस्य खुश नहीं हैं, और अबरार अहमद और नफ़ीस अहमद में से किसी एक वोट पर ही जुफ़र अहमद फ़ारूकी का चेयरमैन बनना तय होगा।

सुन्नी वक्फ बोर्ड ने गठित मस्जिद निर्माण ट्र्स्ट के सदस्यों ने सुन्नी वक्फ बोर्ड के चुनावों के बीच एसपी के मुखिया अखिलेश यादव से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। वक्फ बोर्ड चुनाव के बीच हुई इस मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गयी हैं। इस मुलाकात में इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (IICF) के प्रवक्ता अतहर हुसैन समेत तीन सदस्य मौजूद रहे।

Related Post

यूपी में ब्राह्मण वोट के लिए पार्टियों में जंग, स्वामी प्रसाद बोले- भाजपा में ही रहेंगे ब्राह्मण

Posted by - August 1, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी अभी से बढ़ी हुई है, सपा एवं बसपा ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
Investment

निवेश के मामले में मेरठ, लखनऊ, आगरा, झांसी और वाराणसी मंडल टॉप फाइव में

Posted by - February 16, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में बीते दिनों संपन्न हुआ तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट…
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025: योगी सरकार के दिव्य, भव्य, स्वच्छ और नव्य कुम्भ के मुरीद हुए विदेश से आए संत

Posted by - December 15, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) के आयोजन के पहले महाकुम्भ नगर में देश के कोने कोने से आए साधुओं…
Navdeep Rinwa

अभियान को सफल बनाने के लिए भागीदार बने, जिम्मेदार बनें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Posted by - October 30, 2023 0
लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों…