उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के मामले में युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के मामले में युवक गिरफ्तार

855 0

महोबा जिले की शहर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत मामला दर्जकर शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दूसरे समुदाय के युवक मुन्ना खां पर आरोप है कि उसने हिन्दू बनकर पिछड़े वर्ग की विवाहित 21 वर्षीय युवती को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसे अपह्म्त कर ले जाने के बाद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

नेपाली पुलिस की कथित गोलीबारी में एक भारतीय युवक की मौत

महोबा शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनूप कुमार दुबे ने शुक्रवार को बताया, बृहस्पतिवार को 21 वर्षीय युवती की शिकायत पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को महोबा शहर के ही एक मुहल्ले में रहने वाले आरोपी युवक मुन्ना खां (25) गिरफ्तार कर लिया गया और उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। प्राथमिकी के आधार पर उन्होंने बताया कि शहर के एक मुहल्ले में रहने वाली पिछड़े वर्ग की 21 साल की एक युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि मुन्ना खां नामक युवक हिन्दू बनकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसी दौरान आठ दिसंबर 2020 को बिरादरी के लड़के से उसकी शादी हो गयी और वह अपने पति के साथ दिल्ली में रहने लगी। पीड़िता  के अनुसार उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को वह दिल्ली से अपने मायके आयी और उसी दिन मुन्ना उसे अपह्म्त कर उरई स्थित अपनी बहन के घर ले गया और वहां उसे 14 दिन रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वहीं (उरई में) पर उसके हिन्दू न होने का उसे पता चला।

Related Post

CM Dhami met Nirmala Sitharaman

सीएम धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात

Posted by - May 14, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण…
Ganga Jal

साइंटिस्ट कम्युनिटी भी पवित्र संगम के जल को क्रिस्टल क्लियर देख अभिभूत

Posted by - March 6, 2025 0
लखनऊ/प्रयागराज: भारत के बाद अब अमेरिका समेत कई देशों में त्रिवेणी संगम (Sangam) के जल को लेकर जबरदस्त चर्चा हो…
UPITS

UPITS 2025: नई उद्योग प्रोत्साहन योजनाएं, एमएसएमई वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम हो सकते हैं लॉन्च

Posted by - August 27, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सरकार उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 में प्रदेश की आर्थिक, सांस्कृतिक…
Param Bir Singh, Anil Deshmukh

महाराष्ट्र में ‘लेटर बम’ से हडकंप : परमबीर का CM को लेटर, गृह मंत्री पर 100 करोड़ वसूली के आरोप

Posted by - March 21, 2021 0
मुंबई । मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर अनिल देशमुख…
AI

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में आगे बढ़ता उत्तर प्रदेश, शिक्षा, सुरक्षा और कृषि में बन रहा तकनीकी मॉडल

Posted by - July 26, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब केवल देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) में देश…