रायपुर गांव में एक बच्ची की आटा चक्की के स्पेलर पट्टे में फंसकर मौत

831 0

मड़ियांव इलाके के रायपुर गांव में एक बच्ची की आटा चक्की के स्पेलर पट्टे में फंसकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बच्ची के पिता ने चक्की मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मड़ियांव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रायपुर गांव में सुरेन्द्र यादव की रवी आटा चक्की के नाम से कारखाना है।

जमीनी विवाद में किसान और उसका परिवार हुआ घायल

शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे गांव के ही निवासी फकरुद्दीन उर्फ पुत्तू की बेटी आफजा (11) चक्की पर खली लेने के लिए आई थी। तभी कारखाना में चल रहे स्पेलर के पट्टे में आफजा का दुपट्टा फंस गया। जब तक स्पेलर को रोका जाता तब तक आफजा पट्टे के साथ कई राउंड घूम गई।  इससे उसकी मौके मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों नवम्बर तक मिलेगा मुफ्त अनाज : पीएम मोदी

Posted by - June 30, 2020 0
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के संबोधन में कोरोना महामारी के कारण चौतरफा मार झेल…
AK Sharma

महाकुंभ से मिली सीख कि सृष्टि को चलाने वाला एक ही है : एके शर्मा

Posted by - April 9, 2025 0
लखनऊ: महाकुंभ-2025 का आयोजन दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था, डिजिटली इम्पावर्ड इंडिया तथा सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था में…