Akhilesh Yadav

अलीगढ़ के टप्पल में अखिलेश यादव की किसान महापंचायत आज

1048 0

अलीगढ़ । कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को अलीगढ़ में महापंचायत होगी, जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) किसानों को संबोधित करेंगे। इस महापंचायत में करीब 20 हजार लोग शामिल हो सकते हैं। जिले में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी अलीगढ़ के टप्पल में किसान महापंचायत करने जा रही है, जिसमें सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे। यहां अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) किसानों को संबोधित करेंगे. सपा कार्यकर्ताओं ने महापंचायत की सभी तैयारियां पूरी करली है।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव के ने बताया कि शुक्रवार को होने वाली किसान महापंचायत में करीब 20 हजार से अधिक किसानों के शामिल होने की संभावना है। सभा स्थल पर दो मंच बनाए गए हैं, एक मंच जिस पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और नेतागण रहेंगे. वहीं दूसरी मंच से अखिलेश यादव किसानों को संबोधित करेंगे। इस किसान महापंचायत में सभी धर्म और जाति के एक-एक किसान को प्रतिनिधि के रूप में मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सैफई से पहले आगरा जाएंगे इसके बाद आगरा में यमुना एक्सप्रेस- वे होते हुए टप्पल पहुंचेंगे। करीब 12:30 बजे उनकी महापंचायत शुरू होगी। वहीं दूसरी ओर पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह के कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी में चले जाने के बाद अब कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा है टप्पल में होने जा रही किसान महापंचायत में वह इसकी घोषणा कर सकते हैं।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने जौनपुर को दिया चार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Posted by - November 18, 2024 0
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में जाम की समस्या को अपने कार्यकाल में खत्म कराने का प्रयास करूंगा। विद्युत संबंधित शिकायतों को लेकर…
Mahakumbh 2025

सीएम योगी के विजन अनुसार महाकुम्भ मेला क्षेत्र को कई मायनों में बनाया जाएगा विशिष्ट

Posted by - August 5, 2024 0
लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार 13 जनवरी, 2025 से शुरू हो रहे महाकुम्भ…
ममता बनर्जी

उप चुनावों जीत पर बोलीं ममता-यह विकास की जीत है, अहंकार की राजनीति हारी

Posted by - November 28, 2019 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उपचुनावों में पार्टी को मिली जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने…