crime news

सामूहिक बलात्कार में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

686 0

महोबा शहर कोतवाली में 20 वर्षीय युवती ने तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार करने और अश्लील वीडियो बनाकर परेशान करने का मामला दर्ज करवाया है। तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि खन्ना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बुधवार को गांधी नगर मोहल्ले के रहने वाले संगम, शुभम और प्रिंस के खिलाफ पांच माह पहले जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक बलात्कार करने और घटना की अश्लील वीडियो बनाकर उसे  ब्लैकमेल  करने का मामला दर्ज करवाया है।

छात्रा की मौत पर प्रधानाध्यापक निलंबित

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बताया कि युवती आठ अक्टूबर 2020 को अपने घरेलू काम से महोबा शहर आयी थी। उसी दौरान गांधी नगर मोहल्ले में जिलाधिकारी आवास के पास से गुजरते समय संगम, शुभम और प्रिंस उसे घसीटकर एक घर के अंदर ले गए और वहां तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। पीड़िता  ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने मोबाइल फोन पर घटना की वीडियो भी बनाई, जिसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर बाद में अलग-अलग जगह कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और डेढ़ लाख रुपये तथा एक सोने की चेन भी उससे ली।

Related Post

CM Dhami

जन्माष्टमी महोत्सव के समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, नन्हे बाल गोपाल से लिया आशीर्वाद

Posted by - August 26, 2024 0
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर सोमवार को पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट पहुंचे। इस दौरान…
CM Yogi

ओवरलोडिंग को रोकने के लिए गठित होगा टास्क फोर्स: सीएम योगी

Posted by - January 3, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में सड़क सुरक्षा (Road Safety) सुनिश्चित करने…
pm modi

पीएम मोदी ने विश्व की दूसरी सबसे बड़ी प्रतिमा को देश को किया समर्पित

Posted by - February 5, 2022 0
तेलंगाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज शनिवार को बसंत पंचमी के मौके पर हैदराबाद पहुंचे। यहां पर उन्होंने…
cm yogi

सीएम योगी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ, रैली को दिखाई हरी झंडी

Posted by - October 3, 2023 0
गोरखपुर। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable Disease Control Campaign) की शुरुआत मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
CM Dhami

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - October 2, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि…