इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

660 0

सुधीर श्रीवास्तव हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अमेठी के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि तीन और चार मार्च की दरम्यानी रात लगभग डेढ़ बजे जब वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी अमेठी बाईपास के निकट मोटरसाइकिल से जा रहे दो लोगों को संदेह के आधार पर रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

राम जन्मभूमि के लिए ट्रस्ट ने 7,285 वर्ग फुट जमीन खरीदी

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश आशीष मिश्रा के दाहिने पैर में गोली लगी। उसका अमेठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आशीष अमेठी के मडौली गांव का रहने वाला है। वह गत एक मार्च को हुए सुधीर श्रीवास्तव हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
गौरतलब है कि गत एक मार्च को हथकिला गांव में सुधीर श्रीवास्तव (30) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के एक अन्य आरोपी कामता प्रसाद मिश्रा को पुलिस ने तीन मार्च को गिरफ्तार कर लिया था।

Related Post

सचिन तेंदुलकर

रवि शास्‍त्री की एक सलाह ने सचिन तेंदुलकर बना दिया ‘क्रिकेट का भगवान’

Posted by - April 25, 2020 0
नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट को पूरी तरह से बदलने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया…

सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे स्मार्ट फोन, जल्द बढ़ेगा और मानदेय

Posted by - September 28, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में बड़ी भूमिका अदा करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तोहफा…
Project Praveen

‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ में एआई की शुरुआत, 2 लाख छात्रों को मिलेगा भविष्य का आधार

Posted by - March 26, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक…